Breaking News

हिमाचल समाचार – मंडी में पहले तलाक करवाया, अब धर्म बदलने का बना रहा दबाव

“सांकेतिक चित्र “

“अन्य धर्म से संबंधित शादीशुदा व्यक्ति ने सुंदरनगर उपमंडल की एक हिंदू महिला को फेसबुक और व्हाट्सऐप के जरिए पहले प्रेम जाल में फंसाया और उसके बाद पति से तलाक भी करवा दिया। अब प्रेमी महिला पर जबरन धर्म बदलने और बेटी व पूर्व पति को मारने की धमकी भी महिला को दे रहा है”

मंडी/सुंदरनगर 09 / 08 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

महिला द्वारा अपने पूर्व पति को सारी कहानी बताने के बाद अब मामला पुलिस तक पहुंचा है। पूर्व पति ने इस संबंध में मंडी पुलिस के साथ-साथ डीजीपी, डीसी और हिंदू संगठनों को शिकायत प्रेषित की है।

शिकायत मिलने के बाद मंडी पुलिस ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में महिला के पूर्व पति ने बताया कि जब उसे पत्नी व अन्य व्यक्ति दोनों के प्रेम के बारे में पता चला, तो उसने पत्नी और अन्य धर्म के व्यक्ति से बात कर समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने शिकायतकर्ता को ही मारने की धमकियां दीं।

इस बाबत गत वर्ष महिला के पति द्वारा सुंदरनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन व्यक्ति थाने में ही हाजिर नहीं हुआ, जिससे व्यक्ति के हौसले और बढ़ गए और वह महिला से मिलने जुलने लगा।

यही नहीं, आरोपी ने अश्लील वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल कर पति से तलाक की याचिका कोर्ट में दायर करवा दी। जिस पर शिकायतकर्ता ने भी अपनी पत्नी को तलाक दे दिया।

वहीं अब उक्त व्यक्ति महिला को धमकी दे रहा है कि वह उसकी नाबालिग बेटी को जान से मार देगा और उसका भी कत्ल कर देगा, यदि उसने धर्म परिवर्तन कर उससे शादी नहीं की।

शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी पूर्व पत्नी ने व्हाट्सऐप और फोन कर सारी बात मुझे बता कर बचाने की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने मेरी पूर्व पत्नी को जबरदस्ती बंधक बना कर नेरचौक में रखा हुआ है।

इसलिए इस मामले में अब पुलिस से शिकायत कर सहायता मांगी है। वहीं एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि मामले से सबंधित शिकायत ऑनलाइन प्राप्त हुई है। सभी पहलुओं को ध्यान में रख जरूरी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

एडीसी मंडी रोहित राठौर ने बताया कि मामले में महिला के पिता और पूर्व पति ने अपना पक्ष रखा है। पूर्व पति द्वारा शिकायत प्रेषित की गई है। मामले की छानबीन कर जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर लोक अदालत में 59218 मामलों का निस्तारण, 22 करोड़ का समझौता

जौनपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 59,218 मुकदमों का रिकॉर्ड निस्तारण, 22.57 करोड़ रुपये का…

22 hours ago

ब्रिक्स 2026: ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने छुए जगद्गुरु के पैर, वीडियो वायरल

ब्रिक्स 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने किए जगद्गुरु सतीशाचार्य जी महाराज के चरण स्पर्श,…

22 hours ago

ब्रिक्स 2026: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की तस्वीर, नए ‘वर्ल्ड ऑर्डर’ का संकेत

ब्रिक्स समिट 2026: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की एक तस्वीर में दिखा नया 'वर्ल्ड ऑर्डर',…

22 hours ago

ब्रिक्स समिट का पहला दिन: साझा घोषणापत्र जारी, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार

ब्रिक्स समिट 2026 (पहला दिन): साझा घोषणापत्र जारी, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार और मोदी-जिनपिंग वार्ता…

23 hours ago

ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्रा और UPI पर जोर

ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा या 'डी-डॉलराइजेशन' का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और UPI…

1 day ago

ब्रिक्स 2026: जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांति का आह्वान, टैरिफ का विरोध

ब्रिक्स 2026: शी जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांतिदूत बनने का आह्वान, मनमाने टैरिफ और…

1 day ago