हिमाचल समाचार – मंडी में कहर ढा रहा है पीलिया, हुई एक और मौत

“उपमंडल जोगिंद्रनगर में पीलिया के प्रकोप के बीच एक और महिला की मौत हो गई। पीलिया से ग्रस्त महिला ने पीजीआई चंडीगढ़ में रविवार देर शाम दम तोड़ा है। उपमंडल में इससे पहले भी पीलिया से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो चुकी है। पीलिया के कहर से लोगाें में दहशत का माहौल है”

 

“मृतिका रानी देवी – फाइल फोटो”

स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के अनुसार लडभड़ोल क्षेत्र के सिमस गांव निवासी 36 वर्षीय रानी देवी पत्नी संतोष कुमार मनरेगा में मजदूरी करती थी। इसी बीच अचानक बीमार हो गई।

उसने नागरिक अस्पताल बैजनाथ से ओपीडी में उपचार लिया। तबीयत में सुधार न होने पर उसे टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया।

महिला को पीजीआई में रविवार सुबह आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन देर शाम को उसने दम तोड़ दिया। रानी देवी के पति देसराज दिहाड़ी मजदूरी करता है।

वहीं, पत्नी की मौत के बाद दो बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया है। सिमस पंचायत प्रधान विवेक जस्वाल ने रानी देवी की मौत की पुष्टि की है।

जोगिंद्रनगर में पीलिया का प्रकोप शहर से लेकर गांव तक पहुंच गया है। इस बीच हर रोज पीलिया के मरीज जोगिंद्रनगर अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।

कुछ गंभीर मरीज टांडा मेडिकल अस्पताल के लिए भी जोगिंद्रनगर से रेफर हुए हैं। वहीं, पालमपुर व बैजनाथ के अस्पतालों में भी जोगिंद्रनगर उपमंडल से लोग पीलिया का उपचार करवाने के लिए पहुंच रहे हैं।

शनिवार को जोगिंद्रनगर शहर के लक्ष्मी बाजार में 24 वर्षीय युवक अरुण कुमार की पीलिया से मौत होई थी। इसके अलाव भडयाड़ा गांव की 20 वर्षीय प्रशिक्षु नर्स शिल्पा की भी पीलिया के कारण ही मौत हुई थी।

उधर, तहसीलदार लडभड़ोल उर्मिला सुमन ने बताया कि पीजीआई में महिला की मौत की जानकारी मिली है। मामले में जांच की जा रही है।

वहीं, सीएमओ मंडी डॉ. एनके भारद्वाज ने बताया कि बीएमओ से महिला की मौत को लेकर रिपोर्ट ली जाएगी। मौत के सही कारणों का भी पता लगाया जाएगा। नागरिक अस्पताल बैजनाथ और टांडा मेडिकल कॉलेज से भी रिकॉर्ड लिया जा रहा है।

Santosh Kumar

Recent Posts

जौनपुर लोक अदालत में 59218 मामलों का निस्तारण, 22 करोड़ का समझौता

जौनपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 59,218 मुकदमों का रिकॉर्ड निस्तारण, 22.57 करोड़ रुपये का…

21 hours ago

ब्रिक्स 2026: ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने छुए जगद्गुरु के पैर, वीडियो वायरल

ब्रिक्स 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने किए जगद्गुरु सतीशाचार्य जी महाराज के चरण स्पर्श,…

21 hours ago

ब्रिक्स 2026: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की तस्वीर, नए ‘वर्ल्ड ऑर्डर’ का संकेत

ब्रिक्स समिट 2026: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की एक तस्वीर में दिखा नया 'वर्ल्ड ऑर्डर',…

21 hours ago

ब्रिक्स समिट का पहला दिन: साझा घोषणापत्र जारी, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार

ब्रिक्स समिट 2026 (पहला दिन): साझा घोषणापत्र जारी, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार और मोदी-जिनपिंग वार्ता…

22 hours ago

ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्रा और UPI पर जोर

ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा या 'डी-डॉलराइजेशन' का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और UPI…

1 day ago

ब्रिक्स 2026: जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांति का आह्वान, टैरिफ का विरोध

ब्रिक्स 2026: शी जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांतिदूत बनने का आह्वान, मनमाने टैरिफ और…

1 day ago