हिमाचल समाचार – भाखड़ा विस्थापित सुधार समिति के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

“दशको पूर्व भाखड़ा बांध बनने से विस्थापित हुए विस्थापितों ने मिनी सेटेलमेंट और अपने कब्जे वाली जमीन को विस्थापितों के नाम करने की मांगों उठाई है”
बिलासपुर 23 / ०८ / 2024 (शब्द ) नीतू कौशल की रिपोर्ट
गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्रों में बसे विस्थापितों की संस्था “भाखड़ा विस्थापित सुधार समिति” के लोगोँ ने लक्ष्मी नारायण मंदिर से उपायुक्त कार्यालय तक अपनी मांगों को लेकर जोरदार रोष रैली निकाली।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की और उपायुक्त बिलासपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
भाखड़ा विस्थापितों ने अपनी मांगों को तुरंत पूरा करने की अपील की है जिसमे प्रमुख रूप से भाखड़ा विस्थापित और प्रभावित क्षेत्रों का मिनी सेटलमेंट करवाया जाए और उनके कब्जे वाली जमीन का मालिकाना हक प्रदान किया जाए।
इसके अलावा, विस्थापितों और प्रभावितों के काटे गए बिजली और पानी के कनेक्शन बहाल किए जाएं और उन्हें मुफ्त में बिजली और पानी की सुविधा दी जाए।
विस्थापितों ने  मांग की है कि भाखड़ा से मिलने वाली रॉयल्टी का पैसा विस्थापितों और प्रभावितों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर खर्च किया जाए।
जिन विस्थापितों को अब तक प्लॉट नहीं दिए गए हैं, उन्हें प्लॉट उपलब्ध करवाए जाएं और जिनको जमीन नहीं मिली है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जमीन दी जाए।
साथ ही, गोबिंदसागर झील को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने और प्रभावितों तथा विस्थापितों को इसमें प्राथमिकता के आधार पर स्वरोजगार प्रदान किया जाए।
Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर/करंजाकला : 7 मई से शुरू होगा डिजिटल स्वगणना अभियान

जौनपुर: जनसहभागिता से ही सफल होगा स्वगणना अभियान, 7 से 21 मई तक चलेगा विशेष…

5 hours ago

हिमाचल / नूरपुर बस हादसा: ड्राइवर को हार्ट अटैक, 28 यात्री घायल

हिमाचल बस हादसा: चलती बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, सड़क पर पलटी बस,…

5 hours ago

जौनपुर /खेतासराय: दूल्हे के हत्यारों को पनाह देने वाले 8 गिरफ्तार

जौनपुर: खेतासराय में दूल्हे के हत्यारों को पनाह देने वाले 8 सहयोगी गिरफ्तार, मुख्य आरोपियों…

5 hours ago

जौनपुर में AAP का प्रदर्शन : ‘स्मार्ट मीटर चीटर है’

जौनपुर में आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल: स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़कों पर…

5 hours ago

विवेक विहार अग्निकांड: कोई बिस्तर से उठ न सका, तो कोई सीढ़ियों पर झुलसा

दिल्ली के विवेक विहार में दर्दनाक अग्निकांड: 4 मंजिला इमारत में आग लगने से 9…

5 hours ago

5 राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद राष्ट्रीय राजनीति में होगा बड़ा उलटफेर

5 राज्यों के चुनाव नतीजों के साथ ही राष्ट्रीय राजनीति में बड़े उलटफेर की आहट:…

6 hours ago