हिमाचल समाचार – बद्दी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस हत्यारो के सुरागकशी में जुटी

“फोटो सोर्स – सोशल मीडिया”

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में ट्रक यूनियन के पास भीड़ ने पंचकुला के एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया”

मंडी 26 / 08 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

घटना के बारे में बताया जा रहा है की लोगो को तीन युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगी और पूछताछ करने पर उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने तीनों की पिटाई शुरू कर दी।

भीड़ ने तीनों युवकों की डंडों, लात घूसों से बेरहमी से पिटाई की और उन्हें वहीं छोड़ कर चले गये। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद दोनों को बद्दी के सिविल अस्पताल ले जाया गया।

जहाँ चिकित्सकों ने राहुल निवासी पंचकुला को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी बद्दी खजाना राम ने पुष्टि की कि रविवार शाम बद्दी में ट्रक यूनियन कार्यालय के पास भीड़ ने दो युवकों की पिटाई कर दी।

पंचकुला के रहने वाले राहुल को रात करीब 8.45 बजे सिविल अस्पताल बद्दी में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उसका साथी लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल है।

घायल को प्रारंभिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज के अनुसार एक अन्य साथी घटनास्थल से भाग गया।

पुलिस द्वारा उनके पूर्ववृत्त का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो से हमलावरों की पहचान करने की भी कोशिश कर रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

1 day ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

2 days ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

2 days ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

2 days ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

2 days ago