“केंद्रीय कर्मियों के लिए नई पेंशन स्कीम यूपीएस लागू करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस स्कीम का स्वागत करते हुए इसे केंद्र का कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा करार दिया था। इससे माना जा रहा है कि शीघ्र ही यूपी में भी पेंशन की यह स्कीम लागू होगी”
लखनऊ 26 / 08 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार
केंद्र की तर्ज पर शीघ्र ही उत्तर प्रदेश में भी यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) लागू हो सकती है। इसके लिए वित्त विभाग ने मंथन प्रारंभ कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस पर आने वाले व्यय भार का आकलन किया जा रहा है। केंद्रीय कैबिनेट ने शनिवार को केंद्रीय कर्मियों के लिए नई पेंशन स्कीम यूपीएस लागू करने का निर्णय लिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस स्कीम का स्वागत करते हुए इसे केंद्र का कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा करार दिया था। इससे माना जा रहा है कि शीघ्र ही यूपी में भी पेंशन की यह स्कीम लागू होगी।
यहां राज्य सरकार के करीब 17 लाख कार्मिक है, जिन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार से शासनादेश जारी होने के बाद यूपी का वित्त विभाग भी इस योजना के प्रावधानों को लेकर एक नोट तैयार करेगा।
इसे कैबिनेट के सामने प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि लागू करने की दिशा में आगे बढ़ा जा सके। उधर सुभासपा के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भी कहा है कि यूपी में शीघ्र ही यूपीएस लागू होगी।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…