हिमाचल समाचार – अब सोलर लाइट से जगमग करेगा मलाणा

“सांकेतिक चित्र “

“बिजली उत्पादन क्षेत्र मलाणा में ऐसा कुदरत का कहर बरपा कि अब लोगों को सोलर लाइट्स के सहारे गुजारा करना पड़ेगा। हालांकि गांव के लिए नई बिजली लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है, लेकिन लाइन बिछाने के लिए वक्त लगेगा। पावर प्रोजेक्ट को चालू होने में तो अभी काफी लंबा समय लगेगा”

कुल्लू 26 / 08 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

पावर प्रोजेक्ट से मलाणा को सीधी लाइट मिलती थी, लेकिन पावर प्रोजेक्ट का अपनी ही डैम साइट ध्वस्त हो जाने के कारण25 दिनों से मलाणा के लोग अंधेरे में गुजर बसर करने को मजबूर हो गए हैं।

आपदा के कहर ने मलाणा के बिजली संपर्क को काट दिया है। मलाणा नाले में बादल फटने की घटना ने पहली अगस्त को ऐसी तबाही मचाई कि बिजली सप्लाई का नामोनिशान मिटा डाला।

14 किलोमीटर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। लगभग एक माह से लोग अँधेरे में रहने को मजबूर है।

ऐसे में मेक माई ट्रिप फाउंडेशन ने मलाणा को रोशन करने के लिए सोलर लाइट्स प्रदान की है। प्रशासन के माध्यम से यह लाइट्स मलाणा पहुंचाई गई है।

सोमवार को लोगों को यह लाइटें वितरित की जाएंगी। इसके बाद मलाणा के घरों में सोलर सिस्टम से बल्व जलेंगे।

जानकारी के अनुसार मेक माई ट्रिप फाउंडेशन ने 500 के करीब लाइट्स दी हैं। 350 के करीब लाइटें मलाणा पहुंच गई है। प्रति घर एक-एक लाइटें दी जाएगी। सोलर लाइट सिस्टम से तीन बल्ब जलेंगे।

टॉर्च, फोन चार्ज करने की भी सोलर पैनल में सुविधा है। मलाणा पंचायत के प्रधान राजूराम का कहना है कि सोलर लाइट्स मलाणा पहुंच गई है। सोमवार तक वितरित की जाएगी।

एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने कहा कि मलाणा गांव के लिए मेक माई ट्रिप फाउंडेशन ने सोलर लाइट्स दी है। आपदा की घड़ी में संस्थाओं ने भी प्रशासन के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कार्य किया है।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

1 day ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

2 days ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

2 days ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

2 days ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

2 days ago