“जिला मंडी की सबसे बड़ी डडौर सब्जी मंडी में आढ़तियों पर हमले से लोग खौफ जदा हैं। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम डडौर सब्जी मंडी में फ ल व सब्जी के एक आढ़ती की दुकान में कुछ लोग कुल्हाड़ी लेकर घुस आए और वहां मौजूद पल्लेदार व अन्य काम करने वाले व्यक्तियों को जान से मारने पर उतारू हो गए। जिसको लेकर वहां मौजूद लोग सकते में आ गए”
मंडी 24 / 08 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
पारस फ्रूट कंपनी के मालिक लेख राज ने बताया कि शाम को मनीष कुमार अपने साथ कुछ गुंडों को लेकर कुल्हाड़ी को लहराता हुआ सीधा दुकान पर आ धमका तथा पल्लेदार को पकडक़र जान से मारने की धमकियां देने लगा।
जिस कारण सभी फल सब्जी आढ़ती डरे हुए हैं। इस सारे घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग सब्जी मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड है।
जिसमे साफ नजर आ रहा है कि एक युवक कुल्हाड़ी लेकर अंदर आ रहा है तथा उसके साथ पीछे से कुछ अन्य युवक भी आ रहे हैं।
इस सारे प्रकरण की सूचना पुलिस प्रशासन को दे दी गई है तथा शामिल व्यक्तियों पर सख्त करवाई करने की मांग की गई है।
डडौर सब्जी मंडी प्रधान महेंद्रपाल का कहना है कि इन गुंडा तत्वों ने सब्जी मंडी के एक आढ़ती जितेंद्र सैणी के साथ भी हाथापाई भी की है। जिसमें जितेंद्र सैणी को चोटें आई हैं।
इस तरह की सरेआम गुंडागर्दी से सभी आढ़ती डरे हुए हैं क्योंकि यहां पर रोजाना लाखों का सब्जी फल का कारोबार होता है।
इस से पहले भी सब्जी मंडी में 6 लाख की चोरी हो चुकी है। जिसका आज तक कोई आता पता नहीं लग पाया है।
यूपी स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026-27: लखनऊ, गोरखपुर, सैफई सहित 5 कॉलेजों में कक्षा 6, 9…
जौनपुर: मछलीशहर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, जनसमस्याएं सुनीं; भूसा दाताओं को DM ने…
हैदराबाद योग महोत्सव 2026: 6,000 लोगों ने एक साथ किया 'भुजंगासन', बना एशिया रिकॉर्ड; 20…
भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: इंफ्रास्ट्रक्चर और कोलकाता मेट्रो के अपग्रेडेशन के लिए ₹895.30 करोड़…
सीएम योगी का सख्त निर्देश: जल जीवन मिशन में लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, हर…
कुल्लू में बड़ा हादसा: आंधी-तूफान के बीच चलती बोलेरो पर गिरा चीड़ का पेड़, 4…