हिमाचल समाचार – गुम्मा में 46 मुस्लिम कारोबारियों के एक ही जन्मतिथि के आधार कार्ड, जांच की मांग

“गुम्मा व्यापार मंडल ने बाहरी राज्यों से आए मुस्लिम समुदाय के कारोबारियों के आधार कार्ड चेक करने और जांच की मांग की है। गुम्मा व्यापार मंडल का कहना है कि 46 मुस्लिम कारोबारी ऐसे हैं, जिनके आधार कार्ड पर जन्मतिथि एक ही है, जो संदिग्ध प्रतीत हो रही है”

शिमला 20 / 09 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के गुम्मा बाजार में बाहरी राज्यों से आए मुस्लिम समुदाय के 86 लोग व्यापार कर रहे हैं। इनमें 46 मुस्लिम कारोबारी ऐसे हैं, जिनके आधार कार्ड पर जन्मतिथि एक ही है, जो संदिग्ध प्रतीत हो रही है।

ऐसे में गुम्मा व्यापार मंडल ने जांच की मांग करते हुए कोटखाई पुलिस थाने में मामले की शिकायत दी है। साथ ही कोटखाई व्यापार मंडल ने भी पुलिस को लिखित शिकायत पत्र देकर बाहरी राज्यों से आए लोगों के दस्तावेजों के निरीक्षण की मांग उठाई है।

‘पुलिस थाने में शिकायत’

व्यापार मंडल गुम्मा के प्रधान देविंद्र सिंह ने बताया कि गुम्मा में बाहरी राज्यों से विशेष समुदाय के 86 व्यापारी हैं, जिनके व्यापार मंडल ने आधार कार्ड एकत्रित किए हैं। इनमें से 46 व्यापारी ऐसे हैं, जिनकी जन्मतिथि आधार कार्ड पर एक जनवरी है।

इस संदर्भ में पुलिस थाने में शिकायत दी गई है। व्यापार मंडल ने मांग उठाई है कि आधार कार्डों की सच्चाई क्या है, इसकी जांच की जाए।

बाहरी राज्यों से आए व्यापारी अपनी दुकान चलाने से पहले बोनाफाइड सर्टिफिकेट, चरित्र प्रमाण पत्र और मतदाता पहचान पत्र व्यापार मंडल और पुलिस थाने में जमा करवाएं।

जब तक सभी दस्तावेज सत्यापित नहीं होते, तब तक बाहरी राज्यों के व्यापारियों को दुकानें चलाने की अनुमति न दी जाए।

पुलिस ने क्या कहा

कोटखाई व्यापार मंडल के प्रधान मदन गांगटा, उपप्रधान प्रदीप घाल्टा और सचिव ज्ञान चंद ने बताया कि बाहरी राज्यों से आए लोग जो क्षेत्र में दुकानें चलाने और फेरी का कार्य करते हैं, उनके दस्तावेजों का निरीक्षण अनिवार्य है।

इस संदर्भ में व्यापार मंडल कोटखाई ने पुलिस को लिखित शिकायत पत्र सौंपा है। इस संदर्भ में कोटखाई पुलिस थाना के प्रभारी अंकुश ठाकुर ने बताया कि व्यापार मंडलों की ओर से शिकायत पत्र पुलिस को मिले हैं। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Santosh SETH

Recent Posts

UP स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026: कक्षा 6, 9 और 11 के लिए आवेदन शुरू

यूपी स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026-27: लखनऊ, गोरखपुर, सैफई सहित 5 कॉलेजों में कक्षा 6, 9…

4 hours ago

जौनपुर: मछलीशहर में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

जौनपुर: मछलीशहर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, जनसमस्याएं सुनीं; भूसा दाताओं को DM ने…

4 hours ago

हैदराबाद योग महोत्सव 2026 : 6000 लोगों ने एक साथ किया भुजंगासन

हैदराबाद योग महोत्सव 2026: 6,000 लोगों ने एक साथ किया 'भुजंगासन', बना एशिया रिकॉर्ड; 20…

4 hours ago

भारतीय रेलवे ने दी ₹895 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: इंफ्रास्ट्रक्चर और कोलकाता मेट्रो के अपग्रेडेशन के लिए ₹895.30 करोड़…

4 hours ago

सीएम योगी सख्त: जल जीवन मिशन में लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट

सीएम योगी का सख्त निर्देश: जल जीवन मिशन में लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, हर…

5 hours ago

कुल्लू में दर्दनाक हादसा: चलती गाड़ी पर गिरा चीड़ का पेड़, 4 महिला शिक्षकों की मौत, 3 घायल

कुल्लू में बड़ा हादसा: आंधी-तूफान के बीच चलती बोलेरो पर गिरा चीड़ का पेड़, 4…

5 hours ago