हिमाचल समाचार – कुल्लू में 2 माह बाद एडवेंचर एक्टिविटी हुई बहाल, कारोबारियों ने ली राहत की सांस 

“कुल्लू जिला में 2 माह बाद एडवेंचर एक्टिविटी हुई बहाल, कारोबारियों को बड़ी राहत, देश-विदेश के पर्यटक व्यास नदी की ठंडी जलधाराओं में ले रहे रिवर राफ्टिंग का आनंद, रिवर राफ्टिंग पैराग्लाइडिंग जिपलाइन रिवर क्रॉसिंग सहित अन्य गतिविधियों के खुलने से हजारों युवाओं का व्यवसाय हुआ शुरू”
 
कुल्लू 17 / 09 / 2024 संतोष प्रजापति की रिपोर्ट 
 
कुल्लू में मानसून सीजन के बाद करीब 2 माह बाद एडवेंचर एक्टिविटी बहाल हुई है। ऐसे में कुल्लू जिला भर एडवेंचर एक्टिविटीज कारोबार से जुड़े हजारों लोगों को बड़ी राहत मिली है।
 
कुल्लू मनाली में देश-विदेश के पर्यटक रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, जिपलाइन रिवर क्रॉसिंग सहित अन्य कई एडवेंचर गतिविधियों का आनंद उठा रहे हैं।
 
वही व्यास नदी के ठंडी जल धाराओं में पर्यटक रिवर राफ्टिंग का आनंद उठा रहे हैं। पर्यटकों की माने तो कुल्लू मनाली में विभिन्न तरह के एडवेंचर एक्टिविटीज को करने का आनंद मिल रहा है।
 
साथ ही कुल्लू मनाली की ठंडी बादियों में यहां के मौसम का भी आनंद उठा रहे हैं। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनयैना शर्मा ने कहा कि 15 जुलाई से 15 सिंतबर तक जिला में एडवेंचर गतिविधियां बद थी और 16 सिंतबर से कुल्लू जिला में एडवेंचर स्पोर्टस गतिविधियां शुरू हुई है।
 
उन्होंने कहाकि सभी पैराग्लाईडिंग साईड पर मार्शल तैनात किए है और एसोसिएशन को रेगुलेट करने का जिम्मा सौंपा है।उन्होने कहा कि कोई भी पैराग्लाईडर पायलट और रिवर राफ्टिंग गाइड  बिना अनुमति लाईसेंस से ऑपरेट करता है तो एसोसिएशन की जिम्मेबारी होगी।
 
उत्तराखंड के रुड़की से कुल्लू पहुंची श्रुति सिंह ने कहा कि परिवार संघ कुल्लू मनाली घूमने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर एडवेंचर एक्टिविटीज करने का आनंद उठा रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि रिवर राफ्टिंग उत्तराखंड में भी होती है लेकिन मैं वहां पर कभी नहीं गई। कुल्लू मनाली में व्यास नदी में रिवर राफ्टिंग करने का आनंद उठाया है। 
 
उन्होंने कहा कि शुरू में डर लग रहा था लेकिन जैसे ही पानी के बीच जब रिवर राफ्टिंग चल रही थी तो बहुत मजा आया। उन्होंने कहा कि कुल्लू मनाली में घूमने के लिए पहली बार आए हैं और यहां के बहुत सारी जगह पर घूमने फिरने का आनंद उठाया है। 
 
उन्होंने कहा कि यहां पर जो नेचुरल नेचर है उसमें घूमने फिरने का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यास नदी में रिवर राफ्टिंग गाइड सेफ्टी के साथ रिवर राफ्टिंग करवा रहे हैं और मेरा पहला एक्सपीरियंस बहुत अच्छा रहा।
 
आंध्र प्रदेश से कुल्लू घूमने आई राधा ने कहा कि अपने परिवार के साथ कुल्लू मनाली घूमने के लिए कल ही पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर एडवेंचर एक्टिविटीज रिवर राफ्टिंग का आनंद उठाया है और अपने परिवार के साथ रिवर राफ्टिंग कर अच्छा एक्सप्रेस लिया है।
 
वही कुल्लू मनाली के आसपास का व्यू बहुत ही खूबसूरत है और यहां का मौसम बहुत अच्छा है। बच्चे यहां पर खूब इंजॉय कर रहे हैं। कुल्लू मनाली के साथ-साथ लाहौल स्पीति के सिस्सू वाली भी बहुत खूबसूरत है और अपनी और आकर्षित करती है।
 
उत्तर प्रदेश के वाराणसी से कुल्लू मनाली घूमने आए अमित सिंह ने कहा कि हम अपने मित्रों के साथ कल्लू घूमने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि यहां का मौसम बहुत अच्छा है और यहां पर एडवेंचर एक्टिविटीज रिवर राफ्टिंग पैराग्लाइडिंग करने का मजा लिया है।
 
उन्होंने कहा कि मॉनसून सीजन के बाद कुल्लू मनाली में रिवर राफ्टिंग पैराग्लाइडिंग एडवेंचर एक्टिविटीज शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि हमने इसका आनंद उठाया है और बहुत अच्छा लग रहा है। 
 
दिल्ली से मनाली घूमने आई श्वेता ने कहा कि हम अपने फ्रेंड्स के साथ कुल्लू मनाली घूमने के लिए आए हैं और यहां पर जगह-जगह पर घूमने फिरने का आनंद उठा रहे हैं और इसके साथ ही एडवेंचर एक्टिविटीज भी शुरू हुई है।
 
रिवर राफ्टिंग का आनंद उठाया है और पैराग्लाइडिंग भी करने जा रहे हैं।