हिमाचल समाचार – अभी नहीं मिलेगी बारिश से निजात, 20 तक जारी रहेगा झमाझम का दौर

“हिमाचल प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहेगा। 20 सितंबर तक मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान दिया गया है, जिसमें प्रदेश के लगभग सभी स्थानों पर बारिश होगी”

शिमला 15 / 09 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की बारिश हुई और कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है।

प्रदेश के कुकुमसेरी में न्यूनत्तम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान ऊना में 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है।

जिन स्थानों पर वर्षा हुई है, उनमें कटौला में आठ मिलीमीटर, पालमपुर में सात, बैजनाथ में छह, मंडी में छह, गुलेर में छह, धर्मशाला में पांच, कुफरी में पांच, जोगिंद्रनगर में पांच व शिमला में पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 14 से 20 सितंबर तक मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश होगी, जबकि ऊंचाई वाले स्थानों पर भी कई स्थानों पर बारिश बताई गई है।

मध्य पर्वतीय क्षेत्र व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भी बारिश होगी। कुछ जगहों पर बादल गरजने के साथ बारिश होने की बात कही गई है।

तापमान की बात करें तो शिमला का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा है। सुंदरनगर में 30.6 डिग्री रहा है, तो वहीं भुंतर में 27.4, कल्पा में 17.4, धर्मशाला में 27.0, ऊना में 34.4, नाहन में 26.6, केलांग में 21.2, सोलन में 27.0, मनाली में 22.6, कांगड़ा में 31.8 तथा बिलासपुर में 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

धीरे-धीरे ठंड भी बढऩा शुरू हो गया है। प्राकृतिक आपदाओं से मौत की बात करें, तो अब तक इससे 307 मौतें हो चुकी हैं, जबकि 476 लोग घायल हुए। 30 लोग प्राकृतिक आपदाओं के चलते मिसिंग बताए जा रहे हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

कोलकाता में 80 स्थानों पर बुद्धिजीवियों के साथ CPI(M) का कार्यक्रम

जनाधार बढ़ाने के लिए CPI(M) का नया प्रयोग: स्वतंत्रता दिवस पर कोलकाता में 80 स्थानों…

17 hours ago

कश्मीरी पंडित हत्याकांड: SIA ने खोली 36 साल पुरानी फाइलें

कश्मीरी पंडितों के हत्यारों की अब खैर नहीं! SIA ने खोली 36 साल पुरानी फाइलें,…

17 hours ago

पाकिस्तान : पूर्व मंत्री शेख रशीद ने आतंकियों के साथ साझा किया मंच

पाकिस्तान का आतंकी चेहरा फिर बेनकाब: पूर्व मंत्री शेख रशीद ने LeT आतंकियों संग साझा…

17 hours ago

क्या है चीन का ‘फाइव फिंगर प्लान’? अरुणाचल और लद्दाख पर ड्रैगन की नजर

माओ के 'फाइव फिंगर्स प्लान' पर काम कर रहा है चीन? अरुणाचल और लद्दाख पर…

17 hours ago

बांग्लादेश में ऊर्जा संकट: रात 8 बजे बंद होंगी दुकानें, भारत से मांगा डीजल

बांग्लादेश में गहराया ऊर्जा संकट: दुकानें अब सिर्फ रात 8 बजे तक खुलेंगी, भारत से…

17 hours ago

बलूचिस्तान की आजादी: रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान की मान्यता की अपील

बलूचिस्तान की आजादी की मांग ने पकड़ा जोर: बलूच नेता ने की 'रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान'…

17 hours ago