हिमाचल समाचार – अब किराना दुकानों में भी मिलेंगे एचआरटीसी के ग्रीन कार्ड

 

“सांकेतिक चित्र”

“ग्रीन कार्ड को बढ़ावा देने और सरकारी बसों में लोगों को आकर्षित करने की दिशा में सरकार के निर्देशों के बाद इन्हें अब आम दुकानों में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है”

मंडी/करसोग26 / 08 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में किराये में रियायत लेने के लिए सवारियां अब किराना की दुकानों से भी 100 रुपये में ग्रीन कार्ड खरीद सकेंगी।

पहले ग्रीन कार्ड 50 रुपये में अड्डा कार्यालय में बनाया जाता था। तब उसकी अवधि दो साल थी, लेकिन अब कीमत 100 रुपये कर ग्रीन कार्ड की अवधि एक साल कर दी है।

ग्रीन कार्ड को बढ़ावा देने और सरकारी बसों में लोगों को आकर्षित करने की दिशा में सरकार के निर्देशों के बाद इन्हें अब आम दुकानों में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है।

कोई भी किराना दुकानदार या अधिकृत व्यक्ति एचआरटीसी के एजेंट के रूप में कार्य कर ग्रीन कार्ड बेच सकता है। विक्रेता को प्रति कार्ड पांच रुपये कमीशन निर्धारित की गई है।

दुकानदारों के अलावा, बसों में परिचालकों को भी ग्रीन कार्ड बेचने के लिए अधिकृत किया गया है, जिन्हें भी कमीशन मिलेगी।

दुकानदारों या व्यक्ति के लिए निगम के कार्यालयों से बिक्री के लिए ग्रीन कार्ड प्राप्त करने की कोई सीमा नहीं है। वे जितने चाहे, उतने ग्रीन कार्ड आगे बिक्री के लिए निगम के कार्यालयों से खरीद सकता है।

हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक कार्यालय की ओर से सभी डिपो को इस संबंध में प्रभावी कदम उठाने के लिए कहा गया है।

50 किमी दायरे में सफर पर मिलेगी 25 फीसदी किराये में छूूट

अगर आप ग्रीन कार्ड बनाते हैं तो रोजाना 50 किलोमीटर दायरे में सफर करने पर 25 फीसदी किराये में छूट मिलेगी। सरकार के इस फैसले से ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए धक्के भी नहीं खाने पड़ेंगे।

“राज्य सरकार के निर्णयानुसार कोई भी दुकानदार या व्यक्ति मोबाइल सिम की तर्ज पर ग्रीन कार्ड बिक्री के लिए प्राप्त कर सकता है। जिस पर उन्हें कमीशन निर्धारित की गई है।

100 रुपये में ग्रीन कार्ड मिलेगा और एक साल उसकी अवधि होगी। जल्द ग्रीन कार्ड का स्टॉक बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा” -हुमेश कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, करसोग

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

1 day ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

2 days ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

2 days ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

2 days ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

2 days ago