“हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर के एक निजी नर्सिंग शिक्षण संस्थान की छात्रा की हॉस्टल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर हुई मौत मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है”
मंडी 12 / 11 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
इससे पहले पुलिस की जांच से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने 8 नवंबर को प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। पुलिस धारा 194 के तहत जांच कर रही थी। परिजनों ने संदेह जताया था कि उनकी बेटी की गिरने से मौत नहीं हुई है, बल्कि उसकी हत्या की गई है।
बालीचौकी तहसील के गुराण गांव की छात्रा 23 अक्तूबर की रात करीब एक बजे रहस्यमय परिस्थितियों में हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिर गई थी। छात्रा के पिता भगत राम ने मांग की है कि बेटी के कमरे में रहने वाली सहयोगी छात्राओं से पूछताछ की जाए, तभी मौत का राज खुलेगा। उधर, एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि परिजनों के आरोपों पर भी जांच की जाएगी।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…