“कंडाघाट के साथ लगते कल्होग क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद परिजन उसे सीएच कंडाघाट लाए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है”
सोलन 12 / 11 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
पुलिस जानकारी के अनुसार सीएच कंडाघाट से पुलिस थाना में सूचना मिली कि एक व्यक्ति को मृत हालत में अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पाया कि मृतक सुशील कुमार पुत्र श्याम लाल निवासी गांव कल्होग डाकघर तुंदल कंडाघाट का रहने वाला है।
मृतक के शव का पुलिस टीम द्वारा गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उसके गले पर फंदे के निशान के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए।
मृतक के परिजनों व अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए गए। 10 नंवबर को मृतक ने काफी शराब पी रखी थी और शराब के नशे में अपनी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों से गाली गलौच कर रहा था।
जब मृतक की पत्नी व परिवार के अन्य सदस्य दिन के समय खेतों में काम करने गये थे, तो मृतक सुशील ने रसोई घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में करवाया जा रहा है। जिसके बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…