हिमाचल – पुलिस बल के आधुनिकीकरण को लेकर 1 करोड़ 14 लाख 75 हजार रुपये जारी

“गृह मंत्रालय ने हिमाचल पुलिस बल के आधुनिकीकरण को लेकर 1 करोड़ 14 लाख 75 हजार रुपये जारी किए हैं। गृ़ह मंत्रालय के पुलिस आधुनिकीकरण प्रभाग की तरफ से इस संबंध में राज्य सरकार के साथ पत्राचार किया गया है। इसके तहत स्पष्ट किया गया है कि राज्य सरकार अनुमोदित कार्ययोजना 2024-25 के कार्यान्वयन के लिए उक्त धनराशि का उपयोग कर सकेगी”

शिमला 12 / 11 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस राशि का प्रयोग बेहतर सार्वजनिक सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन बॉडी कैमरे खरीद पर किया जाएगा। साइबर फॉरेंसिक और आईटी आधारभूत ढांचा विकसित करने में भी राशि को उपयोग में लाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में साइबर अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। इसकी निगरानी में भी इस राशि को उपयोग में लाया जाना है। 

नए पुलिस स्टेशन सिस्सू के लिए 18 पद भरने की मंजूरी

जिला लाहौल स्पीति के नए पुलिस स्टेशन सिस्सू के लिए सरकार ने विभिन्न श्रेणियों के 18 पद भरने की मंजूरी दी है। इनमें 1 इंस्पेक्टर, 1 सब इंस्पेक्टर, 2 एएसआई, 2 हेड कांस्टेबल और 12 कांस्टेबल के पदों को भरा जाएगा। साथ ही पुलिस स्टेशन के लिए एक ई-टैक्सी किराये पर लेने के लिए भी मंजूरी दी है।
अब सिस्सू क्षेत्र से लेकर अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल और कोकसर तक ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में आसानी होगी। पर्यटन सीजन में अटल टनल के जरिये सैलानी बड़ी संख्या में सिस्सू पहुंचते हैं।
अभी तक नॉर्थ पोर्टल सहित सिस्सू और कोकसर में ट्रैफिक सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखने के लिए केलांग से पुलिस जवानों को भेजना पड़ता है। वहीं, सरकार ने नए अपग्रेड पुलिस स्टेशन संसारपुर टैरेस के लिए विभिन्न श्रेणियों के 2 पदों को भरने की स्वीकृति दे दी है। इनमें इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर का 1-1 पद शामिल हैं।
Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

21 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

1 day ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

1 day ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

1 day ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

2 days ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

2 days ago