“जमीनी विवाद के चलते देवर के द्वारा भाभी के साथ हाथापाई करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी देवर ने अपने वार्ड पंच बेटे की धौंस दिखाकर महिला के साथ मारपीट की और पीड़ित महिला को सड़क पर घसीटने के साथ उसके कपड़े भी फाड़ दिए”
मंडी 23 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
पीडित महिला बल्ह थाना क्षेत्र के तहत आने वाले दूसरा खाबू गांव की निवासी है। हाथापाई की इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। यह घटना बीती 18 अक्तूबर की बताई जा रही है।
पीड़ित महिला व परिजनों ने इस संदर्भ में पुलिस चौकी रिवालसर में मामला भी दर्ज करवाया है। पीड़िता और परिजनों का आरोप है कि चार दिन बीत जाने के बाद भी रिवासलर पुलिस चौकी की टीम आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
मंगलवार को पीड़िता छंदी देवी अपने परिजनों के साथ जिला मुख्यालय पहुंची और एसपी मंडी व एडीसी मंडी से मिलकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
छंदी देवी के बेटे यदोपति ने बताया कि रिवालसर पुलिस उनकी माता का दो बार मेडिकल करवा चुकी है, जबकि आरोपी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले रही है।
यदोपति ने बताया कि जिस जमीन को लेकर आरोपी ने मारपीट की है, वह उनकी अपनी जमीन है और उस जमीन पर उनके द्वारा प्लॉट बनाया जा रहा है।
इनका कहना है आरोपी अपने वार्ड पंच बेटे की धौंस दिखाकर उनके साथ ही नहीं जबकि गांव के अन्य लोगों के साथ भी लड़ाई झगडा करता है। उसके खिलाफ अन्य लोगों ने भी रिवालसर चौकी में केस दर्ज करवाएं है।
उन्होंने एसपी मंडी साक्षी वर्मा व एडीसी मंडी रोहित राठौर से न्याय की गुहार लगाई है। बाइट – छंदो देवी, पीड़िता बाइट – यदोपति, परिजन