सोलन – फ्रेशर पार्टी के दौरान कालेज में बाहरी युवकों ने हुड़दंग

“सोलन स्थित डिग्री कॉलेज सुबाथू में सोमवार को फ्रेशर पार्टी के दौरान कॉलेज में बाहरी युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में कॉलेज की पार्टी में पहुंच गए थे”

सोलन 23 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

उसके बाद कॉलेज के प्राचार्य ने इन युवकों को कॉलेज से बाहर निकाला, तो हुड़दंगियों ने एक अध्यापक की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया।

कॉलेज छात्र-छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक से हुड़दंगियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। उन्होंने ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके कॉलेज में 80 फीसदी लड़कियां पढ़ रही हैं, लेकिन कॉलेज प्रांगण में नशेड़ियों के आने से भय का माहौल बना हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बाहरी युवक कॉलेज के स्टूडेंट्स को भी नशा दे रहे हैं। इस बारे में कॉलेज प्राचार्य राजेंद्र कुमार ने बताया कि फ्रेशर पार्टी के दौरान बाहरी युवकों ने हुड़दंग मचाया है।

इसे लेकर कॉलेज छात्राओं ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। सुबाथू पुलिस चौकी प्रभारी दलजीत कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। आरोपी युवकों की पहचान की जा रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

20 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

1 day ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

1 day ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

1 day ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

2 days ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

2 days ago