बद्दी – इंजीनियरिंग उद्योग में लगी आग, कामगारों ने भाग कर बचाई जान

“औद्योगिक कस्बे बद्दी के तहत भुड्ड स्थित इंजीनियरिंग उद्योग में अग्निकांड से करीब एक करोड़ रुपए का नुकसान हो गया। अग्निकांड के वक्त उद्योग में 100 से ज्यादा कामगार काम कर रहे थे, लेकिन गनीमत रही की वह सभी आग लगते ही उद्योग से बाहर भाग गए”

बद्दी 24 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

इस अग्निकांड की सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों ने तुरंत घटनास्थल का रुख किया और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

स्थानीय उद्योग के फायर टेंडर ने भी आग बुझाने में मदद की , जिससे आग पर तुरंत काबू पाया जा सका। अग्निकांड से उद्योग की मशीनरी को नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के मुताबिक इंजीनियरिंग उद्योग में रात्रि शिफ्ट के दौरान करीब पौने दस बजे प्रोडक्शन हाल के बगल में ट्रेनिंग रूम से आग की लपटें उठती दिखी। उद्योग कर्मियों ने आग की लपटें देखी तो तुरंत सूचना दमकल विभाग को दी और आग पर काबू पाने में जुट गए।

दमकल विभाग की तीन गाडिय़ां तुरंत उद्योग में पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू किया, जिस समय आग लगी उस समय लोहा उद्योग में 100 से ज्यादा वर्कर शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे थे, लेकिन शॉर्ट-सर्किट होने से वो आपातकालीन व मेन दरवाजों से तुरंत बाहर निकल गए।

इस आगजनी से उद्योग की मशीनरी प्रभावित हुई है। दमकल केंद्र बद्दी के फायरमैन भीम सिंह ने बताया कि करीब दो घंटे में आग पर काबू पा लिया।

कंपनी ऑटोमोबाइल व अन्य कंपनियों के लिए गियरों का निर्माण करती है के ट्रेनिंग रूप में आग लगी और वहां रखी मशीनें जल गई। हादस में एक करोड़ रुपए का नुकसान आंका गया है।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

18 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

1 day ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

1 day ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

1 day ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

2 days ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

2 days ago