हिमाचल प्रदेश समाचार – कांगड़ा के खंगियाल में बुजुर्ग ने खुद को मारी गोली, मौत, प्राथमिक जांच में सामने आई ये वजह

“जिला कांगड़ा में एक बुजुर्ग ने अपनी ही बंदूक से घर पर खुद को गोली मार ली। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचीं व शव को कब्जे में ले लिया गया है”

SHIMALA 24/07/24 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पुलिस थाना फतेहपुर की पंचायत सुनहारा के गांव खंगियाल के एक बुजुर्ग ने बुधवार को घर में खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार पंचायत प्रधान सुनहारा जगरूप सिंह ने पुलिस को सुनहारा पंचायत के गांव खंगियाल के एक 68 वर्षीय बुजुर्ग शंकर सिंह ने अपने ही घर में खुद को बंदूक से गोली मार ली है।

पंचायत प्रधान सुनहारा जगरूप सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी पंचायत के गांव खंगियाल के करीब 68 वर्षीय बुजुर्ग शंकर सिंह ने अपने ही घर पर खुद की बंदूक से खुद को गोली मार ली है। जिस पर थाना प्रभारी पवन गुप्ता के नेतृत्व में टीम घटनास्थल पर पहुंचीं व शव को कब्जे में ले लिया गया।

वहीं, मौके पर पहुंचे डीएसपी जवाली वीरी सिंह ठाकुर ने बताया फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य इक्कट्ठे किये हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बुजुर्ग व्यक्ति मानसिक रूप से कुछ परेशान रहता था, जिसके चलते उसने खुद को गोली मारी है।

मृतक के दो बेटे हैं। एक बेटा अपना काम करता है और दूसरा स्वास्थ्य विभाग में सेवारत है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने भी मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया है।

Santosh Kumar

Recent Posts

गृह मंत्री वाले बयान पर सीएम योगी और ओपी राजभर का सपा पर हमला

यूपी चुनाव: 'आजम खान बनेंगे गृह मंत्री' वाले शिवपाल के बयान पर बवाल, CM योगी…

14 hours ago

जनगणना : केंद्र ने जारी की 40 सवालों की सूची, जानिए क्या-क्या पूछा जाएगा

जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी: आपसे पूछे जाएंगे जाति और बैंक बैलेंस समेत कुल 40…

14 hours ago

दिल्ली में बम की धमकी: हाई कोर्ट, एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को उड़ाने का अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में दहशत: हाई कोर्ट, IGI एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को…

14 hours ago

यूपी चुनाव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50 हजार का प्लान !

यूपी चुनाव से पहले 'आधी आबादी' पर दांव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50,000 देने…

19 hours ago

14 अगस्त 1947 विभाजन की विभीषिका: इतिहास का खूनी विस्थापन

14 अगस्त 1947: विभाजन की विभीषिका, जब आजादी के जश्न पर हावी हो गया था…

20 hours ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: पीएम ने दी 1947 के पीड़ितों को श्रद्धांजलि

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: पीएम मोदी ने पीड़ितों के संघर्ष को किया नमन, कहा- 'शून्य…

20 hours ago