हिमाचल प्रदेश समाचार – अंजनी महादेव में फटा बादल, पलचान में बारिश से भारी नुकसान, कई भागों में भारी बारिश का अलर्ट

“हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में एक सप्ताह तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं मनाली में बादल फटा है। जिससे भारी नुकसान हुआ है। नदी में बने एक बिजली प्रोजेक्ट को भी नुकसान हुआ है। बाढ़ से पलचान में एक मकान भी ढह गया है”

SHIMALA 25/07/2024 REPORTING BY – SANTOSH SETH 

हिमाचल प्रदेश के मनाली में सोलंगनाला के साथ लगते अंजनी महादेव मे मध्यरात्रि बादल फटने से पलचान में भारी तबाही हुई है। पलचान पुल पर मलबा आने से मनाली लेह मार्ग अवरुद्ध हो गया है। बादल फटने से आई बाढ़ से पलचान में एक मकान भी ढह गया। इसके अलावा नदी में बने एक बिजली प्रोजेक्ट को भी नुकसान हुआ है।

एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा रात में टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नदी तट पर बसे लोगों को अलर्ट कराया गया है। उन्होंने बताया की बाढ़ आने से भारी नुकसान हुआ है।

कई भागों में सात दिन भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ भागों में आज से 31 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट है। वहीं, बीती रात को कई भागों में भारी बारिश हुई है। पालमपुर में 68.0, धौलाकुआं 44.0, नयनादेवी 42.6, धर्मशाला 35.4, बीबीएमबी 27.0, डलहौजी 25.0, शिमला 24.8 और चंबा में 22.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

उधर चंबा के बनीखेत परिक्षेत्र के तहत आती नगाली पंचायत मजधार गांव में मंगलवार मध्यरात्रि अंधड़ से एक मकान और एक गोशाला की छत उड़ गई। बुधवार सुबह सात बजे चंबा-तलेरू मार्ग पर छौ के समीप नाले का जल स्तर बढ़ने से वाहनों की रफ्तार डेढ़ घंटा थमी रही।

शिमला-चक्कर-मनाली सड़क पर प्रिंटिंग प्रेस के पास भूस्खलन

शिमला-चक्कर-मनाली सड़क पर प्रिंटिंग प्रेस के पास भूस्खलन से गुरुवार सुबह यातायात ठप रहा। इसके चलते हाईवे बहाल नहीं होने तक वाहनों को तवी मोड़ से बालूंगज होकर भेजा गया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने करीब 9:30 बजे हाईवे को बहाल किया।

पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, तीन गाड़ियों पर गिरे पत्थर उधर, पांवटा साहिब-शिलाई एनएच-707 पर भूस्खलन हुआ है। इससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लगी लंबी लाइनें लग गईं। निजी व सरकारी बसें भी फंसी रही। यात्री परेशान हैं। हाईवे से गुजरते समय तीन गाड़ियों पर पत्थर गिर गए। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

Santosh Kumar

Recent Posts

गृह मंत्री वाले बयान पर सीएम योगी और ओपी राजभर का सपा पर हमला

यूपी चुनाव: 'आजम खान बनेंगे गृह मंत्री' वाले शिवपाल के बयान पर बवाल, CM योगी…

14 hours ago

जनगणना : केंद्र ने जारी की 40 सवालों की सूची, जानिए क्या-क्या पूछा जाएगा

जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी: आपसे पूछे जाएंगे जाति और बैंक बैलेंस समेत कुल 40…

14 hours ago

दिल्ली में बम की धमकी: हाई कोर्ट, एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को उड़ाने का अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में दहशत: हाई कोर्ट, IGI एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को…

14 hours ago

यूपी चुनाव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50 हजार का प्लान !

यूपी चुनाव से पहले 'आधी आबादी' पर दांव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50,000 देने…

19 hours ago

14 अगस्त 1947 विभाजन की विभीषिका: इतिहास का खूनी विस्थापन

14 अगस्त 1947: विभाजन की विभीषिका, जब आजादी के जश्न पर हावी हो गया था…

20 hours ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: पीएम ने दी 1947 के पीड़ितों को श्रद्धांजलि

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: पीएम मोदी ने पीड़ितों के संघर्ष को किया नमन, कहा- 'शून्य…

20 hours ago