हिमाचल – पुलिस बल के आधुनिकीकरण को लेकर 1 करोड़ 14 लाख 75 हजार रुपये जारी
“गृह मंत्रालय ने हिमाचल पुलिस बल के आधुनिकीकरण को लेकर 1 करोड़ 14 लाख 75 हजार रुपये जारी किए हैं। गृ़ह मंत्रालय के पुलिस आधुनिकीकरण प्रभाग की तरफ से इस संबंध में राज्य सरकार के साथ पत्राचार किया गया है। इसके तहत स्पष्ट किया गया है कि राज्य सरकार अनुमोदित कार्ययोजना 2024-25 के कार्यान्वयन के लिए उक्त धनराशि का उपयोग कर सकेगी”
शिमला 12 / 11 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस राशि का प्रयोग बेहतर सार्वजनिक सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन बॉडी कैमरे खरीद पर किया जाएगा। साइबर फॉरेंसिक और आईटी आधारभूत ढांचा विकसित करने में भी राशि को उपयोग में लाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में साइबर अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। इसकी निगरानी में भी इस राशि को उपयोग में लाया जाना है।
नए पुलिस स्टेशन सिस्सू के लिए 18 पद भरने की मंजूरी











