हाथरस – जनरथ बस और टाटा एस वाहन की आमने-सामने की भिड़ंत में 17 की मौत, 16 घायल

“सांकेतिक चित्र”

“आगरा-हाथरस मार्ग पर 6 सितंबर की शाम करीब छह बजे शाम जनरथ बस और टाटा एस वाहन की आमने-सामने की भिड़ंत में 17 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 16 लोग घायल हुए हैं”

हाथरस 06 / 09 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

हादसा आगरा-हाथरस मार्ग पर थाना चंदपा क्षेत्र में नगला भुस बाईपास कपूरा चौराहे के पास हुआ। हादसे की वजह टाटा एस वाहन के गलत तरीके से ओवरटेक करना बताया जा रहा है।
मरने वालों में 16 आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव सेमरा के रहने वाले थे, जबकि एक फिरोजाबाद जनपद का निवासी था।
मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार गांव मुकुंदखेड़ा निवासी राजुद्दीन की मां अंगूरी का निधन हो गया था। 6 सितंबर को उनका चालीसवां था।
इसमें शामिल होने के लिए राजुद्दीन की ससुराल गांव सेमरा से करीब 35 लोग टाटा एस (छोटा हाथी) में सवार होकर आए थे। 6 सितंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे ये लोग आगरा के लिए रवाना हुए।
जब ये कोतवाली चंदपा क्षेत्र के कपूरा चौराहे के निकट पहुंचे तो टाटा एस सामने से आ रही जनरथ बस से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टाटा एस के परखच्चे उड़ गए।
इसमें सवार लोग उछलकर सड़क किनारे झाड़ियों में जाकर गिर गए। हादसे के बाद जमा हुए लोगों ने घायलों और मृतकों को जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने 17 को मृत घोषित कर दिया।
हाथरस सड़क हादसे पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। सीएम योगी ने एक्स पर कहा कि जनपद हाथरस में एक सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है।
मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने हेतु निर्देश दिए हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
पीएम नरेंद्र मोदी ने हाथरस सड़क हादसे पर शोक जताया है। एक्स पर ट्विवट करते हुए लिखा गया है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है।
इसमें जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे।
इसके साथ ही मैं हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

मृतकों की संख्या हुई 17

मृतकों की सूची
1. इरशाद पुत्र बेदरिया, खान 26 वर्ष।
2. छोटे पुत्र बेदरिया खान, 30 वर्ष।
3. मुन्ना पुत्र नसीब अली, 45 वर्ष।
4. मुस्कान पुत्री नूर मोहम्मद, 19 वर्ष।
5. भोला पुत्र नूर मोहम्मद, 22 वर्ष।
6. हामिद उर्फ टल्ली पुत्र चुन्ना, 27 वर्ष।
7. तबस्सुम पत्नी टल्ली, 25 वर्ष।
8. नजमा पत्नी आबिद, 27 वर्ष।
9. खुशबू पत्नी हाशिम, 27 वर्ष।
10. जमील पुत्र गनी मोहम्मद, 45 वर्ष।
11. अयान पुत्र हाशिम, 2 वर्ष।
12. सुफियान पुत्र हामिद, 2 वर्ष।
13. शोएब पुत्र हामिद, 4 वर्ष।
14. अलफेज पुत्र सोनू, 11 वर्ष।
15. अप्पी, 02 साल।
16. गुलशन, 15 साल
समस्त निवासी गाना ग्राम सेमरा थाना खान्दौली जनपद आगरा
17. इशरत पुत्र मुशीर खान, 56 वर्ष, निवासी दीदामई फिरोजाबाद।
Santosh SETH

Recent Posts

मऊ में दुस्साहसिक वारदात: 3 किमी पीछा कर युवक को मारी गोली, मौत

मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…

4 hours ago

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया शुरू

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…

5 hours ago

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार पेड़ से टकराई, 3 युवकों की मौत

आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…

5 hours ago

सऊदी अरब के मदीना में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम का विशाल भंडार

सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा खुलासा: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक ‘स्पेस कंट्रोल’ हथियार

अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…

5 hours ago

जनऔषधि केंद्रों पर दवाएं ही नहीं, नवजात से बुजुर्गों के किफायती उत्पाद

दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…

5 hours ago