“फोगाट और पुनिया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से नई दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की”
चंडीगढ़ 06 / 09 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।
रिपोर्टों के अनुसार, बजरंग पुनिया विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे क्योंकि उन्हें आगामी चुनावों के लिए हरियाणा कांग्रेस की अभियान समिति के सह-अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए जाने की संभावना है।
वहीं विनेश फोगाट चुनाव लड़ेंगी। हालांकि उनकी सीट जल्द ही फाइनल हो जाएगी। कांग्रेस में शामिल होने से पहले, फोगाट और पुनिया ने भारतीय रेलवे में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।
विनेश फोगाट ने इस दौरान कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी को धन्यवाद देती हूं। कहते हैं ना कि बुरे वक्त में पता लगता है कि अपना कौन है। जब हमें सड़क पर घसीटा जा रहा था तो बीजेपी को छोड़कर सभी पार्टियां हमारे साथ थीं।
उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं ऐसी पार्टी में शामिल हुई हूं जो महिलाओं के साथ खड़ी है और सड़क से संसद तक लड़ने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि लड़ाई जारी है, अभी ख़त्म नहीं हुई है। यह कोर्ट में है। हम वह लड़ाई भी जीतेंगे। आज जो नया मंच हमें मिल रहा है, उससे हम देश की सेवा के लिए काम करेंगे।’
उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमने अपना खेल दिल से खेला, हम अपने लोगों के लिए काम करने में अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। मैं अपनी बहनों को बताना चाहता हूं कि मैं उनके साथ हूं।’
अगर आपके लिए कोई नहीं होगा तो मैं वहां रहूंगा, कांग्रेस पार्टी वहां रहेगी. मैंने इसे महसूस किया है, और मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि हम निश्चित रूप से वहां पहुंचेंगे।
इससे पहले दिन में, फोगाट और पुनिया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से नई दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की।
खड़गे ने एक्स पर लिखा कि चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा! दुनिया में भारत का नाम रौशन करने वाले हमारे प्रतिभाशाली चैंपियन विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया से 10 राजाजी मार्ग पर मुलाक़ात।
हमें आप दोनों पर गर्व है। दोनों के कांग्रेस में शामिल होते समय पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी नेता पवन खेड़ा, हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान और हरियाणा के एआईसीसी प्रभारी दीपक बाबरिया मंच पर मौजूद रहे।
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर फोगाट और पुनिया के साथ राहुल गांधी की एक तस्वीर साझा की।
पूनिया तोक्यो ओलंपिक खेलों के कांस्य पदक विजेता हैं, जबकि फोगाट ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनीं।
हालांकि उन्हें 50 किलोग्राम वर्ग के वजन में लगभग 100 ग्राम वजन अधिक पाए जाने के बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया था। बाद में उन्होंने खेल से संन्यास की घोषणा की।
पूनिया और फोगाट 2023 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के तत्कालीन प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थे।
हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।
जौनपुर: जनसहभागिता से ही सफल होगा स्वगणना अभियान, 7 से 21 मई तक चलेगा विशेष…
हिमाचल बस हादसा: चलती बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, सड़क पर पलटी बस,…
जौनपुर: खेतासराय में दूल्हे के हत्यारों को पनाह देने वाले 8 सहयोगी गिरफ्तार, मुख्य आरोपियों…
जौनपुर में आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल: स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़कों पर…
दिल्ली के विवेक विहार में दर्दनाक अग्निकांड: 4 मंजिला इमारत में आग लगने से 9…
5 राज्यों के चुनाव नतीजों के साथ ही राष्ट्रीय राजनीति में बड़े उलटफेर की आहट:…