Categories: Business

हरियाणा विधानसभा चुनाव – जेल अधीक्षक रहते मैंने राम रहीम को नहीं दी पैरोल – सुनील सांगवान ( भाजपा प्रत्याशी व पूर्व जेल अधीक्षक )

“जेल अधीक्षक रहते राम रहीम को नहीं दी पैरोल, विपक्षी हार देखकर जनता को कर रहे भ्रमित। यह बाते  दादरी से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व जेल अधीक्षक सुनील सांगवान ने शनिवार को कही”

हरियाणा 08 / 09 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट

रोहतक जेल के अधीक्षक रहते गुरमीत राम रहीम को 6 बार पैरोल देने के लग रहे आरोपों को लेकर दादरी से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व जेल अधीक्षक सुनील सांगवान ने खुलकर जवाब दिये।
उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान तीन बार राम रहीम की पैरोल रिजक्ट करने की सिफारिश की थी।
रही बात 6 बार पैरोले देने की, उस बारे डिविजनल कमिश्नर द्वारा संज्ञान लिया जाता है और उनके द्वारा ही पैरोल देने का प्रावधान है।
जेल अधीक्षक के रूप में सामान्य प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाता है। वहीं विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने व दादरी से चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर कहा कि विनेश खिलाड़ी के रूप में देश की बेटी है। विनेश अब कांग्रेसी हो गई है, अगर व निर्दलीय चुनाव मैदान में आती तो बेहतर होता।
चरखी दादरी से भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व जेल अधीक्षक सुनील सांगवान को उम्मीदवार बनाने के बाद पहली बार वे घर लौटे और उनका अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।
बौंद कलां मंदिर में पहुंचकर सुनील ने माथा टेका और काफिले के साथ दादरी अपने निवास पर पहुंचे।
बता दें कि सुनील सांगवान पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के बेटे हैं और कुछ दिन पहले ही जेल विभाग से वीआरएस लेकर भाजपा ज्वाइन की थी और भाजपा ने उनको दादरी से उम्मीदवार बनाया है।
सुनील सांगवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा से उम्मीदवार की घोषणा के बाद मेरी जीत देखकर विपक्ष द्वारा राम रहीम का मामला गलत रूप से पेश कर रहे हैं।
विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने व दादरी से चुनाव लड़ने की संभावना पर कहा कि विनेश छोटी बहन है और उनका सम्मान करते हैं। विनेश खिलाड़ी के रूप में देश की बेटी रही हैं और अब कांग्रेसी हो गई हैं।
वहीं पिता सतपाल सांगवान के दल बदलू के आरोपों पर कहा कि उनकी हमेशा दादरी के विकास की सोच रही है।
विकास को लेकर ही हलके का प्रतिनिधित्व करते हुये विकास करवाया है। इस बार भाजपा की टिकट से वे जीत का रिकार्ड बनायेंगे।
Santosh SETH

Recent Posts

मऊ में दुस्साहसिक वारदात: 3 किमी पीछा कर युवक को मारी गोली, मौत

मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…

14 hours ago

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया शुरू

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…

14 hours ago

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार पेड़ से टकराई, 3 युवकों की मौत

आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…

14 hours ago

सऊदी अरब के मदीना में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम का विशाल भंडार

सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…

15 hours ago

अमेरिका का बड़ा खुलासा: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक ‘स्पेस कंट्रोल’ हथियार

अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…

15 hours ago

जनऔषधि केंद्रों पर दवाएं ही नहीं, नवजात से बुजुर्गों के किफायती उत्पाद

दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…

15 hours ago