“घटना के बाद आप पार्टी ने इल्जाम लगाते हुए इसके पीछे भाजपा का हाथ बताया। साथ ही उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर सवाल करते हुए कहा कि उनसे दिल्ली में कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है। इस हमले के बाद अब ये जग जाहिर हो चुका है”
नई दिल्ली 30 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में शनिवार शाम पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक बार फिर हमला हो गया। पदयात्रा के दौरान उन पर एक व्यक्ति ने कोई तरल पदार्थ फेंक दिया। हालांकि वहां तैनात सुरक्षा टीम ने उसे तुरंत पकड़ लिया। वारदात के बाद एकदम से राजधानी में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई। दिल्ली में होने वाले विधानसभा के मद्देनजर आप और बीजेपी के बीच आरोपों का दौर शुरू हो गया।
मुख्यमंत्री आतिशी ने इस हमले को लेकर ट्विटर पर लिखा, आज दिन दहाड़े भाजपा के कार्यकर्ता ने अरविंद केजरीवाल पर हमला किया। दिल्ली का चुनाव तीसरी बार हारने की बौखलाहट भाजपा में दिख रही है। भाजपा वालों, दिल्ली के लोग ऐसी घटिया हरकतों का बदला लेंगे। पिछली बार आठ सीटें आई थीं, इस बार दिल्ली वाले भाजपा को जीरो सीट देंगे।
घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी का भी बयान आया है। पार्टी ने इसे अरविंद केजरीवाल का ही काम बताते हुए कि आप हार देखकर इस तरह की हरकत कर रही है। हम राजनैतिक पार्टी होने के नाते इस तरह के किसी भी हमले सर्मथन नहीं करते हैं। हमारी अपील है कि दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर सच्चाई को सामने लाए।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…