“14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र सुबाथू में धर्मगुरु ने मंगलवार को ऐतिहासिक सलारिया स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज के नीचे हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथ गीता पर हाथ रखवाकर अग्निवीर चाैथे बैच के 305 जवानों को शपथ ग्रहण करवाई गई”
सोलन 03 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
14 गोरखा सेना प्रशिक्षण केंद्र सुबाथू में 305 अग्निवीरों ने देश सेवा की शपथ ली। सेना के धर्म गुरु ने ऐतिहासिक सलारिया स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज के नीचे गीता पर हाथ रखवाकर जवानों को शपथ दिलाई। मंगलवार सुबह भारतीय सेना की वर्दी पहन अग्निवीर शपथ ग्रहण करने के लिए उत्सुक नजर आए।
सुबह करीब 8:20 बजे सुबाथू सेना के कमांडेंट ब्रिगेडियर पीपी सिंह ( सेना मेडल, अति विशेष सेना मेडल) ने सेना के वाहन में सवार होकर दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया। उसके बाद सेना के धर्म गुरु के नेतृत्व में राष्ट्रीय गीत की धुन पर सेना की एक टुकड़ी स्टेडियम के मुख्य दरबार से शपथ समारोह में शामिल जवानों तक पहुंची।
इस दौरान स्टेडियम में उपस्थित सभी जवानों और दर्शकों ने अपने स्थान पर खड़े होकर तिरंगे को सम्मान दिया। इसके बाद शपथ समारोह में शामिल सभी जवानों ने मार्च पास्ट करते हुए ब्रिगेडियर पीपी सिंह को सलामी दी। ब्रिगेडियर पीपी सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान सभी बेस्ट रिक्रूट को सम्मानित किया।
वही इस दौरान सेंटर की परंपरा के अनुसार पूरे प्रशिक्षण के बेस्ट रिक्रूट अपिल ख्वास को चांदी की खुखरी देकर सम्मानित किया गया। ब्रिगेडियर पीपी सिंह ने अग्निवीरों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अभी देश के लिए काफी चुनौती है। जिसके लिए सभी को युद्ध में आधुनिक तरीके की ट्रेनिंग दी गई है।
उम्मीद है कि सभी जवान देश के लिए ईमानदारी से अपनी सेवा देंगे। ब्रिगेडियर पीपी सिंह के संदेश के बाद जवानों ने कदम ताल के साथ भारतीय सीमा की ओर रवानगी का पहला कदम बढ़ाया।
मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…
यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…
आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…
सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…
अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…
दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…