सोलन – दर्शन कर लौट रहे युवक की हादसे में मौत, एक घायल

“बरोटीवाला-हरिपुर पट्टा मार्ग पर हरिपुर के समीप एक बाइक फिसलने से चालक की मौत हो गई है। जबकि पीछे बैठे युवक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसका नालागढ़ में पोस्टमार्टम कराया और शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है”

बरोटीवाला 12 / 11 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

पुलिस जानकारी के अनुसार यूपी के जिला मुरादाबाद के तहसील बेलारी के गांव असालतपुर निवासी 22 वर्षीय अमित कुमार अपने साथी बदायूं निवासी आकाश के साथ जोहड़जी मत्था टेकने गया हुआ था।

मत्था टेकने के बाद वापसी में हरिपुर गांव के समीप मोड़ पर उसकी बाइक असंतुलित हो गई और वह बाइक समेत गिर गया, जिससे उसके सिर में गहरी चोट आई। उसके पीछे बैठा उसका साथी आकाश को भी चोटें आई।

बेहोशी की हालत में अमित को उपचार के लिए झाड़माजरी के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर, एसडीपीओ अभिषेक ने बताया कि यह हादसा बाइक चालक अमित कुमार की लापरवाही व तेज रफ्तारी के चलते हुआ है।

पुलिस ने नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। मृतक अमित कुमार अपनी बुआ के पास जूड़ीखुर्द में किराए के मकान में रहता था। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी पहुंच गए हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

19 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

1 day ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

1 day ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

1 day ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

2 days ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

2 days ago