सोलन – नशे की दवाइयों के साथ तीन युवक गिरफ्तार
“सोलन पुलिस ने जिला मुख्यालय के दो क्षेत्रों से 304 नशे की दवाइयां पकड़ी हैं। यह कार्रवाई पुलिस ने आईटीआई गेट सोलन और आंजी क्षेत्र में की है। तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश करने जा रही है”
सोलन 12 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस को सूचना मिली कि एक बाइक पर दो युवक धर्मपुर से सोलन आ रहे हैं। नाकेबंदी कर बाईपास सोलन में आंजी के समीप बाइक को रोका।
बाइक सवार संदीप कुमार और राहुल कुमार निवासी वार्ड सात आदर्श नगर धोबीघाट सोलन से 180 नशे की गोलियां बरामद हुईं। दूसरे मामले में पुलिस चौकी शहर के प्रभारी आशीष कौशल अपनी टीम के साथ आईटीआई गेट पर मौजूद थे।
एक युवक को शक के आधार पर पूछताछ के लिए रोका गया। जैसे ही उससे पूछताछ शुरू की तो वह हड़बड़ा गया। युवक की तलाशी ली तो साहिल राय निवासी गांव पाजो सोलन से नशे की 184 गोलियां बरामद हुईं।
पुलिस ने दोनों मामलों के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को आगामी कार्रवाई के लिए प्रतिबंधित दवाइयों सहित ड्रग निरीक्षक के हवाले किया जाएगा। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।











