सोलन – नगर पंचायत बनाने के विरोध में कुनिहार बाजार बंद, विधायक का फूंका पुतला, गो बैक के लगे नारे

“कुनिहार को नगर पंचायत बनाने के विरोध में शुक्रवार को बागबानी मंत्री जगत नेगी और अर्की के विधायक संजय अवस्थी के कुनिहार आगमन पर सैकड़ों की एकत्रित भीड़ ने उन्हें काले झंडे दिखाए व विधायक के मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उनका पुतला भी फूंका। पुलिस प्रशासन के रोकने पर भीड़ से पुलिस बलों तीखी नोंक-झोंक और झड़पे भी हुई”

सोलन 30 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

तालाब स्टेडियम में आयोजित विंटर कार्निवाल में मुख्यातिथि के रूप में बागबानी मंत्री जगत सिंह नेगी पहुंचे थे और उनके साथ अर्की के विधायक भी मौजूद थे। गुरुवार को तालाब मंदिर परिसर में आयोजित क्षेत्र की तीनों पंचायतों के लोगों की महापंचायत में एक स्वर में कुनिहार को नगर पंचायत बनाए जाने का विरोध करने का निर्णय लिया गया था।

इस दौरान यह फैसला भी लिया गया था कि शुक्रवार को बागबानी मंत्री विंटर कार्निवाल में पहुंचने पर उनके समक्ष इसको लेकर अपना विरोध जताया जाएगा। हालांकि किसी को यह पता नहीं था कि यह विरोध इतना उग्र होगा। शुकवार शाम करीब छह बजे जैसे ही मंत्री का काफिला विधायक संजय अवस्थी को साथ लेकर आयोजन स्थल पर पहुंचा तो वहां मौजूद सैकड़ों लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाए।

इसके बाद इन लोगों ने विधायक संजय अवस्थी के मुर्दाबाद के नारे भी लगाने शुरू कर दिए। कई मर्तबा वहां मौजूद पुलिस बल के साथ इन लोगों की तीखी नोंक-झोंक भी हुई और झड़पें भी हुईं। इस बीच लोगों ने मुर्दाबाद के नारों को लगाते हुए पुलिस प्रशासन की आंख के नीचे अर्की के विधायक संजय अवस्थी का पुतला भी जलाया। समाचार लिखे जाने तक भी लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी था।

विरोध में दोपहर बाद कुनिहार बाजार हुआ बंद

नगर पंचायत के विरोधस्वरूप कुनिहार क्षेत्र के लोगों का रोष दूसरे दिन भी जारी रहा। तालाब मंदिर कुनिहार में दूसरे दिन फिर नगर पंचायत बनाने के विरोध में महापंचायत सजी। कुनिहार विकास सभा की अगुवाई में क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं, महिला मंडलों सहित कुनिहार व्यापार मंडल ने दोपहर बाद चार बजे से अपनी दुकानें बंद कर कुनिहार को नगर पंचायत बनाने का विरोध किया।

इस दौरान सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे व जबरन सरकार और प्रशासन द्वारा बनाई जा रही कुनिहार नगर पंचायत के निर्णय को निरस्त करने की मांग की।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में डबल मर्डर: खेत के विवाद में भाई ने मां-बहन को कुल्हाड़ी से काटा

जौनपुर में दिल दहलाने वाली वारदात: 'सगड़ी' ले जाने के विवाद में छोटे भाई ने…

2 hours ago

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

14 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

20 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

21 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

21 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago