परवाणू- चोरी का फरार आरोपी बद्दी से गिरफ्तार

“परवाणू की पुलिस टीम द्वारा एक भगौड़े अपराधी, जिसका नाम मनोहर लाल को बद्दी से गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के दौरान पाया गया कि इस आरोपी पर पुलिस थाना परवाणू में एक चोरी का मामला पांच सितंबर 2020 को दर्ज हुआ था”

सोलन 30 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मामले के अनुसार उक्त आरोपी ने सीमेंट के 50 बैग चोरी किए थे, जिस पर यह आरोपी कोर्ट ट्रायल के दौरान बार-बार बुलाए जाने के बावजूद भी न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। इस कारण उक्त आरोपी को न्यायालय द्वारा 25 जून को भगौड़ा अपराधी घोषित किया गया था।

एसपी गौरव सिंह ने बताया की जब भी परवाणू पुलिस आरोपी को पकडऩे का प्रयास करती थी तब-तब यह आरोपी पुलिस से बचने के लिए अपना वर्तमान ठिकाना बार-बार बदल रहा था। उन्होंने बताया कि इन सब चुनौतियों बावजूद पुलिस लगातार इस भगौड़े आरोपी को पकडऩे में प्रयासरत थी और आखिरकार परवाणू पुलिस ने जांच के दौरान भगौड़े अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया की गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूरी गहनता से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया की आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष शुक्रवार को पेश कर दिया गया है व मामले में आगामी जांच जारी है।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में डबल मर्डर: खेत के विवाद में भाई ने मां-बहन को कुल्हाड़ी से काटा

जौनपुर में दिल दहलाने वाली वारदात: 'सगड़ी' ले जाने के विवाद में छोटे भाई ने…

3 hours ago

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

15 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

21 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

21 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

21 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago