सोलन – नगर निगम क्षेत्र में सभी भवन और दुकान दिखेंगे एक रंग में !

“नगर निगम सोलन ने शहर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए एक नई और अनोखी योजना तैयार की है। इसके तहत नगर निगम शहर की छतों, दुकानों और शटरों को एक समान रंग में रंगने की योजना बना रहा है। इस पहल का उद्देश्य सोलन शहर को एक नई पहचान देना और इसे अधिक आकर्षक बनाना है”

सोलन 01 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

यह योजना सोलन को प्रदेश का पहला ऐसा शहर बना देगी, जहां सभी इमारतें एक जैसे रंग में दिखेंगी। नगर निगम ने योजना के तहत व्यापारियों और स्थानीय निवासियों से सुझाव मांगे हैं, ताकि सही रंग का चयन किया जा सके।

शुरुआत में दुकानों के शटर और आसपास के क्षेत्र में रंगाई की जाएगी, उसके बाद शहर के भवनों की छतों पर यह प्रक्रिया लागू की जाएगी। शहर में 14105 भवन और 236 दुकानें नगर निगम के परिधि में आती हैं। इसके अतिरिक्त सोलन एक प्रमुख पर्यटन स्थल होने के साथ-साथ मां शूलिनी के नाम पर आयोजित प्रसिद्ध तीन दिवसीय मेले का भी केंद्र है।

यहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। शिमला जाने वाले यात्रियों का भी सोलन से गुजरना होता है। ऐसे में शहर को एक समान रंग में रंगा देख पर्यटकों को एक नया अनुभव मिलेगा और शहर की खूबसूरती भी बढ़ेगी। 

व्यापारियों के सुझाव के बाद मिलेगा अंतिम रूप

मेयर ऊषा शर्मा ने बताया कि मासिक बैठक में इस विषय पर चर्चा की गई है और अब व्यापारियों के सुझाव के बाद योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल सोलन की पहचान को मजबूत करेगी बल्कि पर्यटकों को भी आकर्षित करेगी। योजना के सफल होने पर सोलन प्रदेश का पहला ऐसा शहर बन जाएगा, जहां भवन और दुकानें एक ही रंग में नजर आएंगी।

Santosh SETH

Recent Posts

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

2 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

2 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

2 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

1 day ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

2 days ago