सोलन – औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में मौसम ने ली करवट, बढ़ी ठंड

“हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में भी इन दिनों मौसम ने करवट ले ली है। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के आसपास के क्षेत्रों में पहले धुंध और अब कोहरे की सफेद चादर ने पूरे क्षेत्र को ढक रखा है”
सोलन / नालागढ़ 14 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
क्षेत्र में कोहरा पड़ने के कारण ठंड भी काफी बढ़ गई है और लोग बड़ी ठंड के कारण घरों से कम ही बाहर निकल रहे हैं और बच्चों को स्कूल जाने के लिए खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र में पडने वाले कोहरे के कारण अब लोग सफर करने के लिए भी दिन में लाइटों का सहारा ले रहे हैं इस कोहरे के कारण सड़क हादसे होने का भी डर बना रहता है।
इसलिए जब हमने लोगों से बातचीत की उनका कहना है कि इस धुंध और कोहरे के कारण विजिबिलिटी बिल्कुल ना के बराबर है और लोगों को दिन में ही लाइटें जलाकर सफर करना पड़ रहा है।
लोगों ने वाहन चालकों से अपील की है कि इस धुंध गहरे कोहरे के मौसम में लाइट और डीपर का इस्तेमाल करें ताकि किसी भी प्रकार का कोई बड़ा सड़क हादसा ना हो सके और लोग अपना और अपने आसपास के वाहन चालकों का ध्यान रखें।
Santosh SETH

Recent Posts

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

7 hours ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

7 hours ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

7 hours ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

13 hours ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

14 hours ago

सऊदी ने मक्का के पास मार गिराया ड्रोन, लालसागर में कब्जे से तनाव

मक्का के आसमान में मंडराया ड्रोन का खतरा, सऊदी ने किया नष्ट; हूतियों के हमलों…

14 hours ago