“पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर टोल से पहले बृहस्पतिवार सुबह टायर फटने से चलती बस में आग लग गई। साइड मिरर में लपटें व धुआं उठता देख चालक ने बस किनारे खड़ी कर दी। आनन-फानन यात्रियों को नीचे उतारा गया। उधर, आग की लपटों ने बस को अपनी चपेट में ले लिया”
लखनऊ (गोसाईगंज) 14 / 11 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
सूचना पाकर पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बस जल चुकी थी। गोसाईंगंज के शाहजादे खेड़ा के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:30 बजे चलती बस में आग लग गई। दिल्ली निवासी चालक राजेश शर्मा ने सूझबूझ दिखाते हुए बस किनारे लगाकर खड़ी कर दी।
बस पर सवार 42 यात्रियों को सकुशल सामान सहित उतारा गया। देखते ही देखते आग की लपटों ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस धू धू कर जलने लगी।
यात्रियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर सूचना दी। सूचना पाकर इंस्पेक्टर गोसाईंगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी व अग्निशमन अधिकारी मामचंद बड़गुजर चार दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची।
दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन बस तब तक जल चुकी थी। बस के चालक राजेश ने बताया वह यात्रियों को लेकर दिल्ली से आजमगढ़ जा रहे थे तभी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बस का पिछला टायर फट गया और बस में आग लग गई। उधर, गोसाईंगंज पुलिस ने दूसरी बस का इंतजाम कर सभी यात्रियों को आजमगढ़ भिजवाया।
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…
मक्का के आसमान में मंडराया ड्रोन का खतरा, सऊदी ने किया नष्ट; हूतियों के हमलों…