सघन पल्स पोलियो अभियान हेतु जिला टास्क फोर्स की हुई बैठक

“जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी सघन पल्स पोलियो अभियान हेतु अन्तर्विभागीय बैठक सम्पन्न हुई। 08 दिसम्बर 2024 से 16 दिसम्बर 2024 तक पल्स पोलियो अभियान जनपद में संचालित किया जायेगा। जिसमें 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो वैक्सीन की खुराक पिलायी जायेगी, इसके लिये जनपद में 08 दिसम्बर 2024 पोलियो बूथों पर दवा पिलायी जायेगी”
जौनपुर 05 / 12 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट
फिर 09 दिसम्बर 2024 से 13 दिसम्बर 2024 तक घर-घर पोलियो टीम जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायेगी तथा 16 दिसम्बर, 2024 को बी.टीम एक्टीविटी की जायेगी। जिसमें अभियान के दौरान बाहर चले गये बच्चों को पुनः टीम जाकर दवा पिलायेगी।
जनपद में कुल 1910 पोलियो बूथ बनायें गये हैं एवं घर-घर जाने के लिए कुल 1235 पोलियो टीम का गठन किया गया है, साथ ही बस स्टेशन, भीड़-भाड़ वाले चैराहों, रेलवे स्टेशन हेतु कुल 108 पोलियो टीम का गठन किया गया है, ईंट-भट्ठों पर दवा पिलाने के लिऐ कुल 52 पोलियो टीम का गठन किया गया है।
जनपद में इस दौरान कुल 0-5 वर्ष के बच्चों-626966 को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है एवं घर-घर जाने वाली टीम जनपद के कुल 749928 परिवारों को भ्रमण कर अगले 5 दिनों में पोलियो खुराक पिलायेगी। जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि इस अभियान में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करते हुये शत्-प्रतिशत बच्चों को पोलियो ड्राप से आच्छादित करायें।              
इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, इशिता किशोर, अपर जिलाधिकार वि0/रा0 राम अक्षयबर चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह, सभी विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ, सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक एवं डब्लू.एच.ओ. के एस.एम.ओ., यूनिसेफ डी.एम.सी., यू.एन.डी.पी. वैक्सीन मैनेजर आदि उपस्थित रहें।
Santosh SETH

Recent Posts

मऊ में दुस्साहसिक वारदात: 3 किमी पीछा कर युवक को मारी गोली, मौत

मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…

18 hours ago

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया शुरू

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…

18 hours ago

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार पेड़ से टकराई, 3 युवकों की मौत

आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…

18 hours ago

सऊदी अरब के मदीना में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम का विशाल भंडार

सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…

19 hours ago

अमेरिका का बड़ा खुलासा: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक ‘स्पेस कंट्रोल’ हथियार

अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…

19 hours ago

जनऔषधि केंद्रों पर दवाएं ही नहीं, नवजात से बुजुर्गों के किफायती उत्पाद

दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…

19 hours ago