राज्यों की खबरे

शाहगंज: खंडित मूर्तियों की जगह विराजे नए देवता, गोड़िला फाटक मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

“बीबीगंज चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोड़िला फाटक बाजार स्थित मंदिर में शुक्रवार का दिन श्रद्धालुओं के लिए आस्था और उत्साह से भरा रहा”

शाहगंज ‘ The Politics Again’

यहां एक भव्य समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ राधा-कृष्ण और देवाधिदेव महादेव की नई प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

अप्रिय घटना के बाद लौटी मंदिर की रौनक

इस प्राण प्रतिष्ठा का महत्व इसलिए भी अधिक था क्योंकि यह एक दुखद घटना के बाद पुनर्स्थापना का पर्व था।

गौरतलब है कि बीते 4 जनवरी को कुछ अराजक तत्वों ने मंदिर में स्थापित पुरानी मूर्तियों को खंडित कर दिया था, जिससे स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई थीं।

इसके बाद, मंदिर समिति ने तुरंत निर्णय लेते हुए खंडित मूर्तियों के स्थान पर नई और भव्य प्रतिमाएं स्थापित करने का संकल्प लिया था, जिसे शुक्रवार को पूरा किया गया।

गाजे-बाजे के साथ हुआ नगर भ्रमण

प्राण प्रतिष्ठा समारोह देर शाम तक चला। मुख्य स्थापना से पूर्व, एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ नई मूर्तियों को गांव के विभिन्न देव स्थानों पर भ्रमण कराया गया, जहां विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

इसके पश्चात, मूर्तियों को मंदिर परिसर लाया गया, जहां विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के बीच उन्हें गर्भगृह में स्थापित किया गया।

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम थे। देर शाम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी (CO) अजीत सिंह चौहान ने स्थिति का जायजा लिया और बताया कि सभी धार्मिक कार्य शांतिपूर्ण ढंग से और सकुशल संपन्न हुए हैं।

इनकी रही विशेष उपस्थिति

इस पावन अवसर पर मंदिर के पुजारी राम अजोर विश्वकर्मा ने मुख्य पूजन संपन्न कराया। कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि रवि यादव, प्रमुख समाजसेवी अनूप जायसवाल, सुशांत यादव, मुकेश यादव, आकाश साहू, सुरेश गुप्ता, अंकित गुप्ता, विकास यादव, शशिकांत विश्वकर्मा, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, कालीचरण गुप्ता, अभिषेक सैनी, नितिन गुप्ता, अनुप गुप्ता, अमन गुप्ता और मदन चौहान सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर/करंजाकला : 7 मई से शुरू होगा डिजिटल स्वगणना अभियान

जौनपुर: जनसहभागिता से ही सफल होगा स्वगणना अभियान, 7 से 21 मई तक चलेगा विशेष…

6 hours ago

हिमाचल / नूरपुर बस हादसा: ड्राइवर को हार्ट अटैक, 28 यात्री घायल

हिमाचल बस हादसा: चलती बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, सड़क पर पलटी बस,…

6 hours ago

जौनपुर /खेतासराय: दूल्हे के हत्यारों को पनाह देने वाले 8 गिरफ्तार

जौनपुर: खेतासराय में दूल्हे के हत्यारों को पनाह देने वाले 8 सहयोगी गिरफ्तार, मुख्य आरोपियों…

6 hours ago

जौनपुर में AAP का प्रदर्शन : ‘स्मार्ट मीटर चीटर है’

जौनपुर में आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल: स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़कों पर…

6 hours ago

विवेक विहार अग्निकांड: कोई बिस्तर से उठ न सका, तो कोई सीढ़ियों पर झुलसा

दिल्ली के विवेक विहार में दर्दनाक अग्निकांड: 4 मंजिला इमारत में आग लगने से 9…

7 hours ago

5 राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद राष्ट्रीय राजनीति में होगा बड़ा उलटफेर

5 राज्यों के चुनाव नतीजों के साथ ही राष्ट्रीय राजनीति में बड़े उलटफेर की आहट:…

7 hours ago