वाराणसी – काशी विद्यापीठ में हॉस्टल के लिए 15 तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

“महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2024-25 में स्नातक, स्नातकोत्तर में दाखिले की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। इसके साथ ही हॉस्टल आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू हुई है। विश्वविद्यालय में हॉस्टल के लिए अभ्यर्थियों को 15 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वाराणसी जिले के रहने वाले विद्यार्थियों को हॉस्टल में कमरा नहीं आवंटित होगा”

वाराणसी 03 / 12 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट 

विश्वविद्यालय परिसर में आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास, लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास के साथ ही छात्राओं के लिए जेके महिला छात्रावास हैं। इसमें नरेंद्र देव हॉस्टल में करीब 125 कमरों में छात्रों के रहने की व्यवस्था है तो लालबहादुर शास्त्री हॉस्टल में भी करीब 100 कमरे हैं। इसके अलावा छात्राओं के लिए भी 200 कमरे हैं। विश्वविद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं से 15 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने को कहा गया है।

समर्थ पोर्टल के माध्यम से करना होगा आवेदन

मुख्य गृहपति प्रो. तेज बहादुर सिंह का कहना है कि समर्थ पोर्टल के माध्यम से छात्रावास के लिए आवेदन करना होगा। इसका फॉर्म पोर्टल पर उपलब्ध है। हॉस्टलों में रहने वाले विद्यार्थियों को किसी तरह की कोई असुविधा न होने इसके लिए सप्ताह में तीनों हॉस्टल में अलग-अलग दिन निरीक्षण कर छात्रों की समस्याओं को सुनकर उसका समाधान करवाया जाएगा।

Santosh SETH

Recent Posts

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

4 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

4 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

4 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

1 day ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

2 days ago