मौसम अपडेट – दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी, हिमाचल/उत्तराखंड में भूस्खलन की चेतावनी

“मौसम विभाग ने दिल्ली में आज बारिश होने की संभावना जताई है साथ ही दिल्ली पंजाब हरियाणा गुजरात छत्तीसगढ़ जम्मू कश्मीर उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है”
साथ ही दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
शनिवार को भी होगी हल्की बारिश
दिल्ली का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों ही सामान्य से एक एक डिग्री कम दर्ज किए गए। हवा में नमी का स्तर 100 से 74 प्रतिशत तक रहा।
मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को भी बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। कहीं- कहीं पर बूंदाबांदी और हल्की वर्षा भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 26 डिग्री तक रहने की संभावना है।











