मोहाली – दिल्ली, यूपी और बद्दी में सप्लाई कर रहे थे नकली दवाइयां, जांच जारी
“नकली दवाओं का कारोबार करने वाले तीनों आरोपी पिछले तीन महीने से बद्दी, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में दवाइयों की सप्लाई कर रहे थे। मोहाली पुलिस की एक टीम ने इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए दिल्ली व उत्तरप्रदेश की पुलिस से तालमेल कायम किया है। पुलिस की एम टीम दिल्ली व यूपी के लिए रवाना हुई है”
मोहाली 11 / 11 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
सूत्रों के अनुसार पुलिस के हाथ एक क्लू लगा है जिससे आरोपियों के सीधे तार दिल्ली की एक फार्मा कंपनी से जुड़े मिले हैं। पिंजौर के खोलमुला का रहने वाला छिंदा सिंह इसका किंगपिन है।
वही, नकली दवाओं के लिए आगे बातचीत करता था। तीनों आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। तीनों को सोमवार दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।बता दें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एमके पार्क तंगौरी में कुछ लोग नकली दवाइयां बनाकर बेचने का कारोबार करते हैं।
आईटी सिटी पुलिस के एसएचओ सिमरजीत सिंह शेरगिल ने पुलिस टीम के साथ पार्क के प्लॉट नंबर 597 पर छापा मारा। जब जांच की फैक्टरी में बीपी और शुगर सहित कई तरह की नकली दवाएं मिली।
फैक्ट्री से टेल्मा एम, क्लेव की पैकिंग बरामद की गई। पुलिस के अनुसार टेल्मा कंपनी कई प्रकार के टैबलेट बनाती है, जिन्हें गंभीर बीमारियों में इस्तेमाल किया जाता है।











