Breaking News

“मैक्सिको में महायुद्ध: खूंखार ड्रग माफिया ‘एल मेंचो’ के खात्मे के बाद गृहयुद्ध जैसे हालात; भारतीय दूतावास ने जारी की ‘Shelter-in-place’ चेतावनी”

“मैक्सिको में दुनिया के सबसे ताकतवर और खूंखार ड्रग कार्टेल ‘जलिस्को न्यू जनरेशन’ (CJNG) के सरगना नेमेसियो ओसेगुएरा, जिसे ‘एल मेंचो’ के नाम से जाना जाता था, को मैक्सिकन सेना ने मार गिराया है”

मेक्सिको सिटी/नई दिल्ली : The Politics Again : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

रविवार (22 फरवरी) को हुए इस बड़े मिलिट्री ऑपरेशन के बाद पूरे मैक्सिको में हिंसा की आग भड़क गई है।

स्थिति को देखते हुए मैक्सिको स्थित भारतीय दूतावास ने सोमवार को वहाँ रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एक सख्त एडवाइजरी जारी की है।

दूतावास की सख्त हिदायत: “जहाँ हैं, वहीं रहें”

भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को अगले आदेश तक ‘Shelter-in-place’ (सुरक्षित स्थानों पर ही रहने) और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

दूतावास ने विशेष रूप से जलिस्को (प्यूर्टो वालार्टा, चपाला और ग्वाडलहारा), तमाउलिपास (रेनोसा), मिचोआकन, गुरेरो और नुएवो लियोन राज्यों में रहने वाले भारतीयों को सतर्क रहने को कहा है।

एल मेंचो का खात्मा और भड़की हिंसा

मैक्सिकन रक्षा मंत्रालय के अनुसार, पश्चिमी राज्य जलिस्को में एक बड़े सुरक्षा ऑपरेशन के दौरान एल मेंचो को पकड़ा गया था।

मुठभेड़ में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मेक्सिको सिटी ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद ड्रग कार्टेल के गुर्गों ने कई राज्यों में रोड ब्लॉक कर दिए हैं।

वाहनों को आग लगा दी है और सुरक्षा बलों के साथ हिंसक झड़पें जारी हैं। कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और सार्वजनिक परिवहन ठप है।

इमरजेंसी हेल्पलाइन जारी

दूतावास ने भारतीयों से स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय नंबर 911 या दूतावास की हेल्पलाइन +52 55 4847 7539 पर संपर्क करने को कहा है।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर लोक अदालत में 59218 मामलों का निस्तारण, 22 करोड़ का समझौता

जौनपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 59,218 मुकदमों का रिकॉर्ड निस्तारण, 22.57 करोड़ रुपये का…

18 hours ago

ब्रिक्स 2026: ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने छुए जगद्गुरु के पैर, वीडियो वायरल

ब्रिक्स 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने किए जगद्गुरु सतीशाचार्य जी महाराज के चरण स्पर्श,…

18 hours ago

ब्रिक्स 2026: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की तस्वीर, नए ‘वर्ल्ड ऑर्डर’ का संकेत

ब्रिक्स समिट 2026: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की एक तस्वीर में दिखा नया 'वर्ल्ड ऑर्डर',…

18 hours ago

ब्रिक्स समिट का पहला दिन: साझा घोषणापत्र जारी, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार

ब्रिक्स समिट 2026 (पहला दिन): साझा घोषणापत्र जारी, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार और मोदी-जिनपिंग वार्ता…

18 hours ago

ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्रा और UPI पर जोर

ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा या 'डी-डॉलराइजेशन' का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और UPI…

24 hours ago

ब्रिक्स 2026: जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांति का आह्वान, टैरिफ का विरोध

ब्रिक्स 2026: शी जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांतिदूत बनने का आह्वान, मनमाने टैरिफ और…

24 hours ago