मुंबई – बेरोज़गारो के लिए सुनहरा अवसर, मालाड में महा रोजगार मेला का आयोजन 11 अगस्त को

“गौरीशंकर चौबे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में द्वारकामाई चैरिटी संस्था द्वारा किया जा रहा है आयोजन”

मुम्बई 08 / 08 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

यदि आप भी रोजी रोजगार की तलाश में है तो आपके लिए खुशखबरी है और साथ ही सुनहरा अवसर भी। यदि आप दसवीं, बारहवीं, ग्रेज्युएशन कम्प्लीट है या फ्रेशर है तो भी देश की दिग्गज कम्पनियों में काम करने का आपको मौका मिल सकता है।

लगभग 100 से अधिक कम्पनियां इस महा रोजगार मेले में शामिल होने वाली है। इसके अलावा दसवीं फेल या कम पढ़े लिखे हुए युवाओं के लिए भी जॉब के अवसर उपलब्ध है।

द्वारका माई चैरिटी संस्था की ओर से मालाड पूर्व शिवाजी नगर, कुरार गांव स्थित नूतन विद्या मंदिर विद्यालय में आगामी  11 अगस्त रविवार को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया गया है।

टीम एच. आर. के हेड और संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर चौबे ने युवाओं से आह्वान किया है कि बड़ी संख्या में वे इस रोजगार मेले में आए।

साथ ही अपने संपर्क के बेरोजगारों को भी ले आए ताकि उन्हें भी आसानी से रोजगार प्राप्त हो तथा वे भी अपने परिवार का भरण पोषण करने में समर्थ हो पाए।

उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को रोजगार दिलाने का अर्थ है उसके परिवार को आर्थिक सम्बल प्रदान करना और उसे स्वावलम्बी बनाना।

यदि आप किसी की सच्चे दिल से सहायता करना चाहते है तो महा रोजगार मेला की सूचना अपने परिचितों को अवश्य दे ताकि किसी का भला हो जाए।

अधिक जानकारी के लिए संस्था के मोबाइल क्र. 8828410054/ 8828410249/ 8828410429 पर सम्पर्क करें।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.