Breaking News

मध्य प्रदेश – छतरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, अब तक सात की मौत, पांच घायल

“हादसे की भयावहता देखने वाले बता रहे हैं कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। हालांकि पांच लोगों को बचाने की कोशिश छतरपुर के अस्पताल में जारी है, मिली प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार सभी फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं”

छतरपुर 20 / ०८ / 2024 अमित सोनी की रिपोर्ट 

छतरपुर से गुजरने वाली नेशनल हाईवे 39 पर ये भीषण हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार कुछ लोग बागेश्वर धाम के दर्शन करने छतरपुर पहुंचे थे। छतरपुर रेलवे स्टेशन पर ये लोग उतरे और एक ऑटो (UP95/AT2421) किराये पर लेकर बागेश्वरधाम यानी गढ़ा गांव की ओर निकले थे।

मन में दर्शन की कामना लिए सफर कर रहे थे, पर सुबह करीब 5 बजे अचानक इनका ऑटो आगे चल रहे ट्रक (PB13/BB6479) से पीछे टकरा गया।

हादसा इतना भयावह था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जो घायल थे वे भी बेसुध हो गए। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल पर भागे।

हृदय विदारक दृश्य देखकर सभी सहम गए। कुछ लोगों मदद के लिए एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी, कुछ लोग अपनी तईं मदद करने की कोशिश करने लगे।

हालांकि ये अभी कहना मुश्किल है कि ऑटो चालक तेज गति से ट्रक से टकरा गया या ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल भेजा तो शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अस्पताल पहुंचे छह घायलों में से दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चार लोगों का अभी भी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मिक चौबे ने बताया कि ऑटो छतरपुर रेलवे स्टेशन से 12 श्रद्धालुओं को लेकर बागेश्वर धाम जा रहा था।

माना जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई और ऑटो ट्रक से जा टकराया। मृतकों में डेढ़ साल की बच्ची शामिल है।

सामने आई जानकारी के अनुसार हादसे में ऑटो चालक प्रेम नारायण कुशवाहा सहित जनार्दन, मनु श्रीवास्तव, नन्हे, गोविंद, लालू, अंशिका (उम्र डेढ़ साल) की मौत हुई है।

Santosh SETH

Recent Posts

UP स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026: कक्षा 6, 9 और 11 के लिए आवेदन शुरू

यूपी स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026-27: लखनऊ, गोरखपुर, सैफई सहित 5 कॉलेजों में कक्षा 6, 9…

4 hours ago

जौनपुर: मछलीशहर में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

जौनपुर: मछलीशहर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, जनसमस्याएं सुनीं; भूसा दाताओं को DM ने…

4 hours ago

हैदराबाद योग महोत्सव 2026 : 6000 लोगों ने एक साथ किया भुजंगासन

हैदराबाद योग महोत्सव 2026: 6,000 लोगों ने एक साथ किया 'भुजंगासन', बना एशिया रिकॉर्ड; 20…

4 hours ago

भारतीय रेलवे ने दी ₹895 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: इंफ्रास्ट्रक्चर और कोलकाता मेट्रो के अपग्रेडेशन के लिए ₹895.30 करोड़…

4 hours ago

सीएम योगी सख्त: जल जीवन मिशन में लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट

सीएम योगी का सख्त निर्देश: जल जीवन मिशन में लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, हर…

5 hours ago

कुल्लू में दर्दनाक हादसा: चलती गाड़ी पर गिरा चीड़ का पेड़, 4 महिला शिक्षकों की मौत, 3 घायल

कुल्लू में बड़ा हादसा: आंधी-तूफान के बीच चलती बोलेरो पर गिरा चीड़ का पेड़, 4…

5 hours ago