“भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संसद के बालयोगी ऑडिटोरियम में फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखी। इस दौरान पीएम मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री और सांसद भी मौजूद रहे और फिल्म देखी”
नई दिल्ली 02 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
संसद में फिल्म की स्क्रीनिंग में फिल्म के कलाकार भी उनके साथ शामिल हुए। पीएम मोदी के साथ फिल्म देखने के बाद एक्टर विक्रांत मैसी ने भावुक करने वाला बयान दिया है। विक्रांत ने कहा कि ये उनके करियर का हाईएस्ट प्वाइंट है।
क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखने के बाद तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में पीएम मोदी के बगल में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, जीतन राम मांझी, मनसुख मांडविया, मनोहर लाल खट्टर, राजीव रंजन सिंह बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। पीएम मोदी ने X पर लिखा- “‘द साबरमती रिपोर्ट की स्क्रीनिंग में साथी एनडीए सांसदों के साथ शामिल हुआ। मैं फिल्म के निर्माताओं की उनके प्रयास के लिए सराहना करता हूं।”
प्रधानमंत्री मोदी व पूरे मंत्रिमंडल के साथ अपनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखने के बाद अभिनेता विक्रांत मैसी ने कहा- “प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सभी मंत्रियों के साथ फिल्म देखना एक अलग अनुभव था।
मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर पाऊंगा क्योंकि अभी एक अलग सी घबराहट या कहे कि खुशी है कि मुझे इन सबके साथ यह फिल्म देखने का मौका मिला। मैं देशवासियों से कहूंगा कि प्लीज सिनेमाघरों में जाए इस फिल्म को देखें और अपना प्यार दें। मेरे लिए ये मेरे करियर का हाईएस्ट प्वाइंट है कि मुझे प्रधानमंत्री के साथ फिल्म देखने का मौका मिला।”
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…