Breaking News

मंडी – अश्लील वीडियो बनाकर ठगे 27.14 लाख रुपये

“सांकेतिक चित्र”

“मंडी जिले के व्यक्ति से 27.14 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर साइबर पुलिस ने अज्ञात शातिर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है”

मंडी 30/07 /2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

सेक्सटॉर्शन के जरिये मंडी जिले के व्यक्ति से 27.14 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। महिला शातिर ने व्यक्ति को अपने जाल में इस कद्र फंसाया कि वह शातिरों को धीरे धीरे कर धनराशि देता रहा।

शातिरों ने व्यक्ति की स्क्रीन रिकॉर्डर के जरिये अश्लील/नग्न वीडियो बना ली। इसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर 91 ट्रांजेक्शन में यह धनराशि ले ली।

शिकायत मिलने पर साइबर पुलिस ने अज्ञात शातिर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार महिला ठग ने उसे अनजान नंबर से व्हाट्स कॉल की और धीरे-धीरे उससे दोस्ती कर ली।

महिला ठग ने शिकायतकर्ता को अपने जाल में फंसा कर धोखे से स्क्रीन रिकॉर्डर की मदद से उसकी नग्न वीडियो बना ली। इसके बाद शिकायतकर्ता का इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म में डालने की धमकी देकर शिकायतकर्ता को धनराशि देने के लिए मजबूर किया।

महिला की झूठी आत्महत्या की कहानी

इसके बाद साइबर ठगों ने ठगी का असली खेल खेला। साइबर ठगों ने इस वीडियो के वायरल होने के कारण शिकायतकर्ता के साथ वीडियो में दिख रही महिला की झूठी आत्महत्या की कहानी बना डाली।

जबकि शातिर खुद पुलिस अधिकारी और सीबीआई अधिकारी बनकर केस में से शिकायतकर्ता का नाम पर हटाने के नाम पर पैसे देने के लिए दवाब बनाने लगे।

इस तरह शिकायतकर्ता ने अभी तक विभिन्न माध्यम से कुल 27,14,500 रुपये 91 ट्रांजेक्शनों के माध्यम से ठगों द्वारा उपलब्ध करवाए गए खातों में डलवाए।

27.14 लाख रुपये की धनराशि में शिकायतकर्ता ने कुछ परिजनों और कुछ ऋण से जुटाई और शातिरों को दी।

मंडी साइबर पुलिस थाना में मामला दर्ज

शिकायत मिलने पर साइबर पुलिस थाना में शातिरों के खिलाफ धारा 318 (4) व 319 (2) भारतीय न्याय संहिता तथा 66 (डी) आईटी एक्ट के तहत दर्ज हुआ है। मामला दर्ज होने के बाद साइबर पुलिस इस मामले से जुड़ी ट्रांजेक्शन खंगालने में जुट गई है। ताकि शातिरों तक पहुंचा जा सके।

उधर, साइबर पुलिस थाना मध्य खंड के एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि समय-समय पर साइबर क्राइम पुलिस थाना मंडी द्वारा एडवाइजरी भी जारी की जा रही है।

आम जनता से आग्रह है कि किसी अनजान व्यक्ति से वीडियो या व्हाट्स एप काल न स्वीकार न करें। इस तरह के झांसे में न आएं। इससे आर्थिक नुकसान हो सकता है।

यदि फिर भी कोई व्यक्ति इस तरह के साइबर क्राइम का शिकार हो चुका है तो वह तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर क्राइम पुलिस थाना मंडी के लैंडलाइन नंबर 01905-226900 या ई मेल pscyber-cr@hp.gov.in पर संपर्क करें।

Santosh Kumar

Recent Posts

जौनपुर लोक अदालत में 59218 मामलों का निस्तारण, 22 करोड़ का समझौता

जौनपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 59,218 मुकदमों का रिकॉर्ड निस्तारण, 22.57 करोड़ रुपये का…

18 hours ago

ब्रिक्स 2026: ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने छुए जगद्गुरु के पैर, वीडियो वायरल

ब्रिक्स 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने किए जगद्गुरु सतीशाचार्य जी महाराज के चरण स्पर्श,…

18 hours ago

ब्रिक्स 2026: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की तस्वीर, नए ‘वर्ल्ड ऑर्डर’ का संकेत

ब्रिक्स समिट 2026: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की एक तस्वीर में दिखा नया 'वर्ल्ड ऑर्डर',…

19 hours ago

ब्रिक्स समिट का पहला दिन: साझा घोषणापत्र जारी, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार

ब्रिक्स समिट 2026 (पहला दिन): साझा घोषणापत्र जारी, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार और मोदी-जिनपिंग वार्ता…

19 hours ago

ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्रा और UPI पर जोर

ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा या 'डी-डॉलराइजेशन' का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और UPI…

1 day ago

ब्रिक्स 2026: जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांति का आह्वान, टैरिफ का विरोध

ब्रिक्स 2026: शी जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांतिदूत बनने का आह्वान, मनमाने टैरिफ और…

1 day ago