भारत-फ्रांस द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास ‘वरुण’

“वरुण’ सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से अंतरसंचालनीयता बढ़ाने की दिशा में भारतीय और फ्रांसीसी नौसेनाओं की प्रतिबद्धता का भी उदाहरण है। भारतीय नौसेना दुनिया भर में समान विचारधारा वाली नौसेनाओं के साथ साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है”

नई दिल्ली 07 / 09 / 2024 रक्षा मंत्रालय

भारतीय नौसेना का फ्रंटलाइन स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तबर कैप्टन एमआर हरीश के कमान में हाल ही में 29 अगस्त 2024 से 01 सितंबर 2024 के दौरान फ्रांस के टूलॉन का दौरा किया था और बाद में वहां से प्रस्थान करने के बाद 02 सितंबर से 04 सितंबर 2024 के दौरान भूमध्यसागर में आईएन-एफएन द्विपक्षीय अभ्यास ‘वरुण’ के 22वें संस्करण में भाग लिया था। 

आईएनएस तबर के अलावा, भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व जहाज से आने वाले हेलीकॉप्टर; एलआरएमआर विमान पी8आई ने किया, जबकि फ्रांसीसी पक्ष का प्रतिनिधित्व एफएस प्रोवेंस, सबमरीन सफ़्रेन, विमान एफ20, एटलांटिक2, लड़ाकू विमान एमबी339 और हेलीकॉप्टर एनएच90; डॉपिन द्वारा किया गया था।

इस द्विपक्षीय अभ्यास के वर्तमान संस्करण के दौरान उन्नत नौसैनिक अभियानों की एक श्रृंखला आयोजित की गई, जिसमें उन्नत सामरिक युद्धाभ्यास, उन्नत पनडुब्बी रोधी युद्ध अभ्यास, फ्लाईएक्स, वायु रक्षा अभ्यास, लाइव वेपन  फायरिंग, फोटो-ईएक्स और स्टीम पास्ट शामिल थे और दोनों नौसेनाओं की परिसंपत्तियां वायु, सतह और उप-सतह के तीनों क्षेत्रों में सहजता से समन्वय करते हुए इन अभियानों में हिस्सा लिया।

वर्ष 2001 में शुरू हुआ यह द्विपक्षीय अभ्यास ‘वरुण’ आईएन-एफएन के बीच के संबंधों की रीढ़ है और इसमें पिछले कुछ वर्षों में अंतरसंचालनीयता बढ़ाने और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान की दिशा में काफी विकास हुआ है।

भूमध्यसागर में ‘वरुण’ के 22वें संस्करण का आयोजन भारत और फ्रांस के बीच समुद्री गतिविधियों के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो भारतीय नौसेना की पहुंच और आईओआर से दूर निरंतर संचालन के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

‘वरुण’ सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से अंतरसंचालनीयता बढ़ाने की दिशा में भारतीय और फ्रांसीसी नौसेनाओं की प्रतिबद्धता का भी उदाहरण है। भारतीय नौसेना दुनिया भर में समान विचारधारा वाली नौसेनाओं के साथ साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Santosh SETH

Recent Posts

लखनऊ: जन्मदिन की पार्टी के बाद मजदूर की गला रेतकर निर्मम हत्या

लखनऊ: जन्मदिन की पार्टी के बाद खौफनाक वारदात, मौरंग के ढेर पर मिला मजदूर का…

11 hours ago

बद्दी पुलिस का तस्करों पर प्रहार: गांजा तस्कर की 1.97 करोड़ संपत्ति फ्रीज

बद्दी पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी स्ट्राइक: गांजा तस्कर राहुल गुप्ता की 1.97 करोड़…

11 hours ago

हिंदी दिवस: अवधी से राजस्थानी तक, जानें हिंदी की 8 प्रमुख बोलियों की खासियत

हिंदी दिवस विशेष: अवधी से लेकर राजस्थानी तक, जानिए हिंदी को समृद्ध बनाने वाली 8…

11 hours ago

रूस-यूक्रेन युद्ध: मोदी और जिनपिंग ने की पुतिन से मध्यस्थता की पेशकश

रूस-यूक्रेन युद्ध: पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने की पुतिन से मध्यस्थता की पेशकश, क्रेमलिन…

12 hours ago

ब्रिक्स 2026: भारत की ऐतिहासिक कूटनीतिक जीत के क्या है मायने ?

ब्रिक्स 2026: भारत की ऐतिहासिक कूटनीतिक जीत, दो युद्धों और गहरे मतभेदों के बीच 'नई…

12 hours ago

जौनपुर: लापरवाही पर SSP का हंटर, 4 दरोगा समेत 10 पुलिसकर्मी निलंबित

जौनपुर: अपराधियों की निगरानी में चूक और लापरवाही पर SSP का हंटर, 4 दरोगाओं समेत…

12 hours ago