“जिले में इस खाैफनाक वारदात की सूचना मिलते ही माैके पर कोतवाली थाने की पुलिस भी पहुंच गई। तीनों लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की गई”
भदोही 25 / 11 / 2024 भोला यादव की रिपोर्ट
भदोही के औराई कोतवाली क्षेत्र के बेजवां पाही उगापुर में सोमवार की सुबह एक पिता ने अपनी दो जुड़वा अबोध बच्चियों को दूध में जहर देने के बाद खुद आम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी।
एक साथ तीन मौत से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी बीते 19 को किसी के साथ भाग हो गई थी, जिससे वह अवसाद में था।
औराई कोतवाली के बेजवां पाहीपुर उगापुर निवासी ओमप्रकाश यादव (27) की पत्नी बीते 19 नवंबर को गायब हो गई, जिसके संबंध में उसने औराई कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।
इस बीच, उसे पता चला कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ भागी है, जिससे वह अवसाद में चला गया। रविवार की देर रात उसने अपनी 14 माह की दो जुड़वा बच्चियों आसी व प्रियांशी को दूध में जहर देकर पिला दिया।
जिससे दोनों अबोध की जान चली गई। इसके बाद वह घर के करीब 500 मीटर दूर जाकर नीम के एक पेड़ में साड़ी के सहारे फंदा लगाकर अपनी जान भी दे दी।
सुबह उसका शव देखते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इधर घर में उसकी दोनो बेटियां भी बिस्तर पर मरणासन्न पड़ी थीं। घटना की जानकारी होते ही सीओ अजय चौहान समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…
UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…
TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…
दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…