बिहार/गोपालंगज – छापेमारी में जा रही पुलिस की गाड़ी पर हुई फायरिंग 

“गोपालगंज में अपराधी को लेकर छापेमारी में जा रही पुलिस की गाड़ी पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी वही पुलिस ने जबाबी करवाई में फायरिंग की। घटना में गिरफ्तार अपराधी सुरेश कुशवाहा पुलिस गाड़ी से भागने लगा जिसे अपराधियों ने गोली मार दी पैर में गोली लगने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
गोपालगंज, 19 अक्टूबर पीबीएनएस की रिपोर्ट 
 
बीते कल सिविल कोर्ट में कुख्यात अपराधी कैदी विशाल सिंह पर गोली चलाई गई थी जिसमे एक व्यक्ति घायल हुआ था वही मौके से सुरेश कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया था ।
 
गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि गोपालगंज पुलिस कोर्ट से गिरफ्तार सुरेश कुशवाहा को लेकर अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जा रही थी तभी मीरगंज बायपास पर 2 बाइक सवार 4 अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। 
 
पुलिस टीम गाडी से उतरकर छिपी तभी गिरफ्तार अपराधी सुरेश गाड़ी से उतारकर भागने लगा। उसी दौरान अपराधियों ने उसे पैर में गोली मार दी पुलिस ने जबाबी करवाई में फायरिंग की है ।
 
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी मनु तिवारी व शम्भू सिंह गैंग का सदस्य हैं इन्ही के इशारे पर इसने कोर्ट में फायरिंग किया था। लगता है सुरेश कुशवाहा को मारने या छुड़ाने के लिए किया गोली चलाई गई है इसकी जांच की जा रही है ।