“बहराइच में आदमखोर भेड़िए का हमला जारी हैं। तजा मामले में रविवार देर रात उसने एक साल दो साल की बच्ची को अपना शिकार बनाया”
बहराइच 02 / 09 / 2024 निज संवाददाता
हरदी थाना क्षेत्र में खूनी भेड़िये ने रविवार की रात फिर खूनी खेल खेला। ग्राम पंचायत गरेठी गुरदत्त सिंह के मजरा नववन गरेथी में मां के साथ कमरे में सो रही अंजली (2) पर भोर पहर लगभग 4 बजे हमला किया।
भेड़िया मां मीनू के साथ लेटी अंजली को दबोच कर गन्ने की ओर भागा। शोर सुनकर मां मीनू की आंख खुली और उसने शोर मचाते हुए पीछा किया। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर भेड़िया भाग गया।
सूचना पर पहुंची वन टीम ने ड्रोन कैमरे से तलाश शुरू की तो गांव से एक किमी की दूरी पर बालिका का शव पड़ा मिला। शव दिखते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
बुजुर्ग महिला को किया गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कालेज रेफर
भेड़िया ने हरदी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटिया के मजरा बाराबिगहा निवासी कमला( 60) पर भी हमला किया। रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे घर के अंदर आंगन मे लेटी कमला पर हमले से वो चीख पड़ी।
चीख सुन पहुंचे परिजनों ने उन्हें आनन-फानन मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
भेड़िये ने हमला कर बच्चे समेत दो को घायल किया
हमले की सूचना पर डीएफओ, एसडीएम, सीओ समेत आला अधिकारी गांव पहुंचे और पड़ताल की। हमले के बाद एक बार फिर दहशत बढ़ गई है।
हरदी की ग्राम पंचायत मैकूपुरवा के मजरा दरैहिया निवासी कुन्नू लाल (55) रविवार तड़के लगभग चार बजे उठे और आंगन में बैठे थे।
इसके बाद भेड़िया उन्हें छोड़कर भाग गया। हमले में गले व सिर पर गंभीर चोट आने पर परिजनों ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी महसी पहुंचाया और घटना की सूचना वन विभाग व पुलिस को दी।
मंडलायुक्त ने किया था दौरा
राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम: भाजपा की जोरदार वापसी, कांग्रेस शेखावाटी में मजबूत; निर्दलियों और छोटे…
लखनऊ: जन्मदिन की पार्टी के बाद खौफनाक वारदात, मौरंग के ढेर पर मिला मजदूर का…
बद्दी पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी स्ट्राइक: गांजा तस्कर राहुल गुप्ता की 1.97 करोड़…
हिंदी दिवस विशेष: अवधी से लेकर राजस्थानी तक, जानिए हिंदी को समृद्ध बनाने वाली 8…
रूस-यूक्रेन युद्ध: पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने की पुतिन से मध्यस्थता की पेशकश, क्रेमलिन…
ब्रिक्स 2026: भारत की ऐतिहासिक कूटनीतिक जीत, दो युद्धों और गहरे मतभेदों के बीच 'नई…