बद्दी – मेडिकल स्टोर से नशीली गोलियों की खेप सहित सप्लायर गिरफ्तार

“जिला बद्दी पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नशीली गोलियों का सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी पंजैहरा के गांव कौलावाला में बंसल मेडिकल स्टोर से ट्रामाडोल की अवैध सप्लाई करता है”

बद्दी 28 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश दी तो दुकान की तलाशी लेने पर 355 नशीली गोलियां बरामद हुईं। आरोपी की पहचान नवीन कुमार तहसील नालागढ़ जिला सोलन के रूप में हुई है। अब पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जा रहा है।