“मखनू माजरा दंगल में होशियारपुर के छोटा सद्दाम ने माली का खिताब जीता। फाइनल में अंशुल को पराजित किया। लेही पंचायत के गांव मखनू माजरा में कुश्ती का आयोजन किया गया”
बद्दी/नलगढ़ / सोलन 15 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
इसमें उत्तर भारत के 300 से ज्यादा पहलवान ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला छोटा सद्दाम होशियारपुर व अंशुल के बीच हुआ जिसमें सद्दाम विजेता रहे।
पंचायत व कुश्ती दंगल कमेटी की ओर से लखदाता पीर की पूजा-अर्चना की गई उसके बाद कुश्ती शुरू कराई गई। लंबरदार भगत राम चौधरी ने बताया कि प्रतिवर्ष कुश्ती का आयोजन किया जाता है।पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी बताैर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
इस मौके पर उनके साथ ग्राम पंचायत प्रधान कृष्ण ठाकुर, उपप्रधान दिलेर चौधरी, पूर्व प्रधान योगराज ठाकुर, समाज सेवक गुरुदेव ठाकुर, विधि चंद राणा, वार्ड सदस्य गुरमेल सिंह, गुरप्रीत नरेंद्र चौधरी, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
उपमंडल नालागढ़ के राजपुरा में भी आयोजित हुई कुश्ती दंगल
उपमंडल नालागढ़ के तहत राजपुरा में आयोजित कुश्ती दंगल का खिताब अजय बरन के नाम रहा। उन्होंने माली की कुश्ती में रवि बेजा नकोदर को हराकर माली का खिताब जीत लिया।
प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व हिमाचल के पहलवानों ने भाग लिया। कमेटी की ओर से दस लाख की कुश्ती करवाई गई। समापन समारोह के मुख्यातिथि समाजसेवी हरप्रीत सैणी ने विजेता और उपविजेता पहलवानों को पुरस्कार प्रदान किए।
माली के विजेता पहलवान अजय बरन को 75 हजार और उपविजेता रवि बेजा को 55 हजार की पुरस्कार राशि दंगल कमेटी की ओर से प्रदान की गई।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। इसके लिए उन्हें भिन्न-भिन्न प्रकार की खेलों में भाग लेना चाहिए।
इस अवसर पर दंगल कमेटी के प्रधान मेवा सिंह, कैशियर मान सिंह, राजपुरा पंचायत के प्रधान सुरेंद्र पाल, बीडीसी प्रकाश चंद, गागुवाल पंचायत के प्रधान दीदार सिंह, जगदीश चंद शर्मा, सीता राम,शिव कुमार, रामदास, धर्मपाल, अमृतपाल सिंह, सोहन सिंह, मोनी, जयदेव, पदम सिंह, छज्जू राम और मनोज धीमान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…
TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…
दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…