बद्दी ईपीएफओ कार्यालय – क्षेत्रीय आयुक्त के पास 23.5 लाख रुपये कहा से आये ? सीबीआई पता लगाने में जुटी

“ईपीएफओ बद्दी कार्यालय के क्षेत्रीय आयुक्त रवि आनंद से चंडीगढ़ स्थित आवासीय परिसर से बरामद 23.5 लाख रुपये कहां से आए और किसके हैं, सीबीआई इसका पता लगाने में जुट गई है। बता दें कि सीबीआई ने क्षेत्रीय आयुक्त को मंगलवार को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है”

बद्दी 28 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के बद्दी कार्यालय के क्षेत्रीय आयुक्त रवि आनंद से चंडीगढ़ स्थित आवासीय परिसर से बरामद 23.5 लाख रुपये कहां से आए और किसके हैं, सीबीआई इसका पता लगाने में जुट गई है। सीबीआई को आशंका है कि पैसे बद्दी, परवाणू और नालागढ़ में स्थापित कंपनियों के पीएफ मामले निपटाने के लिए तो नहीं लिए हैं। सभी पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए केंद्रीय एजेंसी जांच कर रही है।

बता दें कि सीबीआई ने क्षेत्रीय आयुक्त को मंगलवार को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके अलावा मामले में ईपीएफओ बद्दी के प्रवर्तन अधिकारी मदन लाल भट्टी और प्राइवेट कंसल्टेंट संजय कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।

तीनों 30 तक रिमांड पर हैं। सीबीआई ने जांच आगे बढ़ाते हुए तीनों आरोपियों के बैंक खाते सील कर दिए हैं। तीनों का वित्तीय लेन-देन का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इनके खातों में कब-कब कितनी ट्रांजेक्शन हुई है, इसकी जांच कर रही है।

गुरुवार को एजेंसी ने रिश्वत मामले में तीनों आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की। तीनों को आमने-सामने बिठाकर सवाल-जवाब हुए हैं। और प्राइवेट कंसल्टेंट संजय कुमार को 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

रिश्वत की शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने कंसल्टेंट को 24 नवंबर को ही हिरासत में ले लिया था। उससे सारी जानकारी एकत्र करने के बाद 26 नवंबर की सुबह सीबीआई ने बद्दी, शिमला और चंडीगढ़ में एक साथ छापा मारा। उसके बाद कंसल्टेंट समेत ईपीएफओ के अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

1 hour ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

13 hours ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

13 hours ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

13 hours ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

19 hours ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

20 hours ago