Categories: Business

दिल्ली – प्रशांत विहार इलाके में धमाका, NSG की टीम पहुंची मौके पर

“दिल्ली के प्रशांत विहार में गुरुवार को धमाका हुआ है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आलाधिकारी मौके पर हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं NSG की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है”

नई दिल्ली 28 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

दिल्ली के प्रशांत विहार में गुरुवार सुबह बड़ा धमाका हुआ है। यहां बंसी स्वीट्स के पास संदिग्ध धमाका होने की खबर है। इस धमाके से हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, अभी धमाके के कारण स्पष्ट नहीं हो सके है। मौके पर फायर बिग्रेड की चार गाडियां, पुलिस टीम और NIA की टीम मौजूद है। 

जानकारी के मुताबिक, यह धमाका 11 बजकर 48 मिनट पर हुआ है। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। पुलिस के आलाधिकारी मौके पर हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि यह धमाका स्कूटर में हुआ है। इस धमाके से एक ऑटो चालक भी घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

खबरों की मानें, तो जांच टीम को मौके से सफेद पाउडर जैसी चीज मिली है। वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, अभी जांच की जा रही है, जल्द ही इस घटना से जुड़ी सही जानकारी दी जाएगी।

बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली के रोहिणी में प्रशांत विहार इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के पास धमाका हुआ था। इस धमाके से स्कूल की दीवार को भी नुकसान पहुंचा था और पूरे इलाके में धुआं फैल गया था। इसके अलावा कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, अभी तक पुलिस इस मामले में किसी की गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

1 day ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

2 days ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

2 days ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

2 days ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

2 days ago